फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'विरुष्का' ने सफाई को लेकर जिसे लगाई थी जमकर फटकार, उसका शाहरुख खान से है बेहद खास कनेक्शन

Tue, 19 Jun 2018 10:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 19 Jun 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
The wrongdoer bashed by Anushka Sharma is arhaan singh
अरहान सिंह

कुछ दिनों पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा महंगी कार में बैठे एक व्यक्ति पर अपना गुस्सा निकाल रहीं थीं। बॉलीवुड डीवा ने उस आदमी को सड़क पर कचरा फेंकते देखा, जिसकी वजह से उन्होंने उस व्यक्ति पर गुस्सा फोड़ दिया। अनुष्का ने साथ ही उस व्यक्ति से कहा कि यह कचरा डस्टबिन में डालो।

The wrongdoer bashed by Anushka Sharma is arhaan singh
virat kohli

यह वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और विराट की पत्नी को पूरे देश से तारीफें मिलीं। क्रिकेटर्स, फिल्म जगत और अन्य फील्ड के लोगों ने अनुष्का शर्मा को सफाई के प्रति जागरूक होने के लिए सराहा। हालांकि, बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनके पति को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के मजाकों का भी शिकार होना पड़ा। वहीं विरुष्का का यह गुस्सा उस संबंधित व्यक्ति और उनकी मां को रास नहीं आया।

The wrongdoer bashed by Anushka Sharma is arhaan singh
फाइल फोटो

इस आदमी ने फेसबुक पर अनुष्का शर्मा को लताड़ लगाते हुए कहा कि एक्ट्रेस ने उन पर जो शब्दों का कचरा उछाला, उससे वह कूड़ा कम ही था जो सड़क पर गिरा। इसके साथ ही उस आदमी की मां ने भी बॉलीवुड एक्ट्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि उन्होंने मेरे बेटे को सार्वजनिक खरीखोटी सुनाकर पब्लिसिटी स्टंट किया है। इस दौरान सेलिब्रिटी कपल ने कोई टिप्पणी नहीं की और अब यह देखना रोचक होगा कि विरुष्का इस पर क्या प्रतिक्रिया देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
The wrongdoer bashed by Anushka Sharma is arhaan singh
अरहान सिंह

बहरहाल, अनुष्का ने जिस व्यक्ति को फटकार लगाई थी, उसकी पहचान अरहान सिंह के रूप में हुई है, जिसका बॉलीवुड से गहरा नाता है। उन्होंने शाहरुख खान के साथ बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम भी किया। इंग्लिश बाबू देसी मैम फिल्म में किंग खान के साथ अरहान सिंह का एक दृश्य है। इसके अलावा अरहान ने शाहिद कपूर के साथ पाठशाला फिल्म में काम किया है। यह फिल्म अप्रैल 2010 में सिनेमा घरों में आई थी।

विज्ञापन
The wrongdoer bashed by Anushka Sharma is arhaan singh
Arhaan Singh

फिलहाल, अरहान अपनी एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चला रहे हैं और इसके साथ ही वह एक मशहूर फैशन डिजाइनर भी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके दो हजार से अधिक फॉलोअर्स भी हैं। देखिए अरहान की कुछ शानदार फोटोज:

Fun evening at the #bombaytimesfashionweek ... #aboutlastnight #party #btfw #finale #falgunishanepeacock

A post shared by Arhhan Singh (@arhhansingh) on



Happy holi...

A post shared by Arhhan Singh (@arhhansingh) on



#throwback to my #childhood 😜 what a lovely experience making this #film was... and working with and learning first hand from the amazing #shahrukhkhan #srk #fondmemories #growingup #movies #bollywood

A post shared by Arhhan Singh (@arhhansingh) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed