फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के साथ फोटो खिंचवाने पर ट्रोल हुई थी अनुष्का शर्मा, चुप्पी तोड़ते हुए दिया करारा जवाब

Tue, 14 Aug 2018 09:57 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 14 Aug 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
anushka sharma gives solid reply to trollers after the picture with team india
team india

टीम इंडिया के मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रह एहेन। मीडिया और फैंस जहां टीम इंडिया को लॉर्ड्स पर सरेंडर करने के लिए खरीखोटी सुना रही है, वहीं भारतीय क्रिकेटरों का विश्वास भी इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने डगमगाता दिख रहा है। विवाद तो तभी शुरू हो गया था जब लॉर्ड्स टेस्ट से पहले टीम इंडिया के सदस्य लंदन में उच्च विभाग से मुलाकात करने पहुंचे। वहां कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी टीम के साथ मौजूद रही। बस फिर क्या था। अनुष्का का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया गया।

anushka sharma gives solid reply to trollers after the picture with team india
अनुष्का शर्मा

अनुष्का को इसलिए भी ट्रोल सहना पड़ा क्योंकि उनकी वजह से उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे का चेहरा छिप गया था। इससे बड़ी बात यह रही कि अनुष्का के अलावा किसी और क्रिकेटर की पत्नी इस मुलाकात में शामिल नहीं हुई, जो उनके ट्रोल होने का बड़ा कारण बना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और उच्च विभाग के सदस्यों ने इस मामले पर सफाई भी पेश की, लेकिन इतने दिनों के बाद भी लगता है कि अनुष्का शर्मा को यह सब रास नहीं आया।

anushka sharma gives solid reply to trollers after the picture with team india
sui dhaga

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म सुई धागा के प्रचार में जुटी हुई हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। अनुष्का के साथ इस फिल्म में वरुण धवन प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने अनुष्का से सभी आलोचनाओं पर सवाल किया, जिसमें लंदन में भारतीय उच्च विभाग में डिनर पार्टी में उनकी मौजूदगी का सवाल शामिल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma gives solid reply to trollers after the picture with team india
anushka sharma

अनुष्का ने बड़ा सटीक जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि वह इस तरह के ट्रोल्स पर ध्यान नहीं देती और साथ ही बताया कि प्रशासक इस मामले पर अपनी सफाई दे चुके हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ध्यान दिलाया कि उन्होंने लंदन में जो किया, वह दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया।

विज्ञापन
anushka sharma gives solid reply to trollers after the picture with team india
Anushka Sharma

इंडिया टुडे के हवाले से अनुष्का ने कहा, 'इस मामले पर सफाई दी जा चुकी है। लोग इस पर मजाक बना रहे हैं। मैं इन ट्रोल्स पर ध्यान नहीं देती। जो भी हुआ, वो दिशा-निर्देशों के अंतर्गत हुआ। इसे आधार बनाकर रोने की जरूरत नहीं है।' बता दें कि अनुष्का की आगामी सुई-धागा फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed