फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोदरेज की स्मिता हैं भारत की सबसे अमीर महिला, टॉप 5 में ये नाम हैं शामिल

Tue, 14 Aug 2018 09:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Aug 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
Know about top 5 richest women of India

कोटक वेल्थ मैनेजमेंट और हुरून की लीडिंग वेल्दी वुमन 2018 लिस्ट के मुताबिक भारत की सबसे अमीर महिला गोदरेज की स्मिता कृष्णा गोदरेज हैं। स्मिता के पास 37,570 करोड़ रुपए की संपत्ति है। स्मिता कृष्णा गोदरेज इंडस्ट्री के बोर्ड में हैं। उनकी गोदरेज ग्रुप में बड़ी हिस्सेदारी है। इस लिस्ट में उनका नाम पहले नंबर पर है। 

रोशनी नादर (एचसीएल)

Know about top 5 richest women of India

28 साल की उम्र में एचसीएल ग्रुप का हिस्सा बनीं रोशनी नादर देश की दूसरी सबसे अमीर महिला हैं। इनके पास 30,200 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वह एचसीएल की सीईओ और एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं। इसके अलावा वह शिव नादर फाउंडेशन की प्रमुख भी हैं।

इंदु जैन (बीसीसीएल)

Know about top 5 richest women of India

बीसीसीएल की इंदु जैन इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। उनके पास 26,240 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वह टाइम्स ग्रुप की चेयरपरसन और टाइम्स फाउंडेशन की प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किरण शॉ (बायोकॉन)

Know about top 5 richest women of India

लिस्ट में चौथा स्थािन मिला है बायोकॉन की फाउंडर और एमडी किरन मजूमदार शा को। उनके पास 25,790 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

विज्ञापन

किरण नादर (एचसीएल)

Know about top 5 richest women of India

भारत की पांचवीं सबसे अमीर महिला के तौर पर एचसीएल की ही किरण नादर का नाम शामिल है। उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो वह 20,120 करोड़ आंकी गई है। बता दें इस लिस्ट में उन्हीं महिलाओं को शामिल किया गया है जिनके पास 8,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की दौलत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed