ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में फाइनल मुकाबला 35 रन से गंवाने के बाद टीम इंडिया के पूरे बैटिंग ऑर्डर की पोल खुल गई है। जो टीम होम ग्राउंड पर 21 साल से चले आ रहे विजयी रथ लुढ़कने से नहीं बचा सके, उससे भला फैंस उम्मीद भी क्या करेंगे।
वन-डे सीरीज में खुली टीम इंडिया की पोल, इस खिलाड़ी की वापसी पर तेज हुई मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम के टॉप बैटिंग ऑर्डर में बदलाव की गुंजाइश ने ठीक वर्ल्ड कप से पहले दरवाजे पर दस्तक दे दी है। खासतौर पर चौथे नंबर पर बल्लेबाज को लेकर एक बड़ी बहस खड़ी हो गई है। इस नंबर पर लंबे समय से अंबाती रायुडू बल्लेबाज कर रहे थे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अंबाती रायुडू का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। कप्तान विराट कोहली ने भी वर्ल्ड कप से इस पोजीशन पर इतने बदलाव किए हैं कि अब उन्हें खुद यह टेंशन सताने लगी है कि आखिरी इस नंबर पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी उठाएगा कौन।
कोहली की टेंशन बढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर भी बड़ी बहस छिड़ गई है। अब सोशल मीडिया पर फैंस टीम में अजिंक्य रहाणे की वापसी पर जोर देने लगे हैं। फैंस का कहना है कि अजिंक्य रहाणे मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी उठाने के लिए एकदम सही विकल्प हैं। इसके अलावा कुछ लोग टीम में दिनेश कार्तिक की वापसी पर भी बातें कर रहे हैं।
Seeing this series @ajinkyarahane88 should be in team.. missed quality, maturedness, technique in this team. His presence in team brings solidity💯💯 my no.4 for world cup.#INDvAUS @BCCI Ajinkya rahane should be in the team. Dinesh karthik also should be in the team. Please, don't mess with the team selection for the world cup.@imVkohli If we are done experimenting with team selection, then can we get back to business and give Ajinkya Rahane a chance? Dont we say class is permanent and form is temporary or this applies only to players like Ambathi Rayudu??
अजिंक्य रहाणे के पास विदेशी पिचों पर खेलने का भी अच्छा खासा अनुभव है। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया गैर अनुभवी खिलाड़ी को ज्यादा मौके देकर जोखिम उठाने की गलती कभी नहीं करना चाहेगी। ऐसे में टीम में अजिंक्य रहाणे की वापसी होनी ही चाहिए।
Assuming everyone is fit and available:
#asksportstak .. Why bcci or team managment forget #AjinkyaRahane while this experiment or selection of top 15 for world cup ??? #vikrantgupta I just wonder what went so wrong with our selectors that convinced them to not even discuss Ajinkya Rahane for #indvaus #CWC19
1. Shikhar
2. Rohit
3. Kohli
4. V Shankar
5. Dhoni
6. Kedar
7. Hardik
8. Bhuvi
9. Kuldeep
10. Shami
11. Bumrah
12. Chahal
13. Rahul
14. Jadeja
15. Pant https://t.co/PSK3YzOvYG
With these figures he definitely makes a strong case!
And about the mere chances he got i think his position has been shuffled like no other player! pic.twitter.com/SsgbQsQMwy