फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार बाजार में धमाल मचाने को तैयार मारुति, इन कारों को लॉन्च करने की है तैयारी

Thu, 14 Mar 2019 03:34 PM IST
संदीप भट्ट ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 14 Mar 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki upcoming car launching in 2019-2020 in India, maruti alto to vitara brezza
maruti suzuki upcoming cars-1

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी आने वाले वक्त में नई कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और इसकी झलक अगले साल होने वाले दिल्ली ऑटो एक्सपो में दिखाई देगी। नई लॉन्च वाली कारों में एंट्री लेवल कारों से लेकर डी सेगमेंट की कारें भी शामिल होंगी। साथ ही, मारुति की आने वाली कारों की फ्लीट में इलेक्ट्रिक कारें भी लॉन्च करेगी...


 

नई जेनरेशन मारुति ऑल्टो

maruti suzuki upcoming car launching in 2019-2020 in India, maruti alto to vitara brezza
- फोटो : Upcoming-Suzuki-Alto-2020

मारुति पिछले कुछ समय से नई ऑल्टो पर काम कर रही है। नई ऑल्टो वर्तमान मॉडल से बिल्कुल अलग होगी। नई ऑल्टो को रेनो क्विड जैसी एसयूवी डिजाइन थीम पर बनाया जाएगा। रेनो क्विड का ग्रांउड क्लियरेंस इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। साथ ही नई ऑल्टो का डिजाइन फ्यूचर एस कॉन्सैप्ट से लिया जाएगा। नए मॉडल में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, स्पीड सेंसर अलर्ट जैसे फीचर भी होंगे। ऑल्टो की बॉडी को सेफ्टी नॉर्म्स के मुताबिक डिजाइन किया जाएगा। नई ऑल्टो में 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियर बॉक्स दिया जा सकता है।
 

नई मारुति सुजुकी सिलेरियो

maruti suzuki upcoming car launching in 2019-2020 in India, maruti alto to vitara brezza
Gen-Maruti-Celerio-2020

सिलेरियो मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। वहीं कंपनी अब इसका नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नई सिलेरियो का डिजाइन पुरानी से बेहतर होगा और इसे भी फ्यूचर एस कॉन्सैप्ट पर डिजाइन किया जाएगा। वहीं इससके इंटीररियर में भी बदलाव किए जाएंगे। नई सिलेरियो का इलेक्ट्रिक वर्जन के साथ भी उतारा जाएगा। नए पावरट्रेन को टोयोटा की मदद से तैयार किया जाएगा। सिलेरियो में पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स भी मिलेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति सुजुकी अर्टिगा क्रॉस

maruti suzuki upcoming car launching in 2019-2020 in India, maruti alto to vitara brezza
Maruti ertiga cross sport

मारुति अर्टिगा का नया वैरियंट अर्टिगा क्रास लॉन्च करेगी, जिसे नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा। नए मॉडल में नई फ्रंट ग्रिल के साथ ब्लैक फिनिश दी जाएगी, साथ ही बंपर्स में भी बदलाव होगा। नई क्रॉस में अलॉय व्हील के साथ 6 सीटटर में लॉन्च किया जाएगा। इसमें मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी फीचर मिलेगा। इस मॉडल को इस साल ही लॉन्च किया जा सकता है।  
 

विज्ञापन

मारुति विटारा

maruti suzuki upcoming car launching in 2019-2020 in India, maruti alto to vitara brezza
best-suzuki-grand-vitara-2020

विटारा मारुति के सबसे पॉपुलर मॉडल्स में से है और इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है। वतर्मान विटारा की लाइफसाइकिल खत्म हो रही है और नए मॉडल पर काम चल रहा है। नए मॉडल को ह्यूंदै क्रेटा के मुकाबले लॉन्च किया जा सकता है। नई विटारा में नई डिजाइन थीम के साथ नई ग्रिल और नए हैडलैंप्स और टेल लैंप्स मिलेंगे। साथ ही बंपर का लुक भी चेंज होगा। इसके अलावा नई विटारा को डीजल के साथ पेट्रोल में भी लॉन्च का जाएगा। विटारा की लॉन्चिंग 2020 में हो सकती है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed