{"_id":"66fcfd94ae0367ff92016c8f","slug":"after-babar-azam-mohammad-rizwan-likely-to-be-captian-of-odi-and-t20i-team-of-pakistan-reports-says-know-2024-10-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Reports: बाबर आजम के बाद इस दिग्गज पर भरोसा जता सकता है पीसीबी, वनडे-टी20 में कर सकते हैं पाकिस्तान की कप्तानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Reports: बाबर आजम के बाद इस दिग्गज पर भरोसा जता सकता है पीसीबी, वनडे-टी20 में कर सकते हैं पाकिस्तान की कप्तानी
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने एक अक्तूबर की देर रात सफेद गेंद प्रारूप की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने एक साल के भीतर दूसरी बार कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और बताया कि वह अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। अब एक रिपोर्ट में उस खिलाड़ी के नाम का खुलासा हुआ है जिस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) भरोसा जता सकता है।
2 of 4
बाबर-रिजवान
- फोटो : ICC
पाकिस्तान के समाचार चैनल जियो न्यूज के मुताबिक, बाबर आजम के बाद टीम की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को सौंपी जा सकती है। वह इस दौड़ में सबसे आगे हैं। बता दें कि, दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक पाकिस्तान के लिए 74 वनडे और 102 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमें उनके नाम क्रमश: 2088 और 3313 रन दर्ज हैं।
3 of 4
बाबर आजम
- फोटो : PCB
इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 29 वर्षीय बल्लेबाज से कप्तानी से इस्तीफा देने की मांग नहीं की गई थी। उनसे वनडे टीम का कप्तान बने रहने के लिए कहा गया था। कोच गैरी कर्स्टन उन्हें शीर्ष पर रखना चाहते थे। हालांकि, अब दिग्गज खिलाड़ी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शाहीन और बाबर
- फोटो : Twitter
यह एक साल के भीतर दूसरा मौका है जब बाबर ने टीम की कप्तानी से इस्तीफा दिया है। पिछले साल अक्तूबर-नवंबर में भारत की मेजबानी में खेले गए वनडे विश्व कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इसके बाद बाबर ने तीनों प्रारूपों की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद टी20 टीम की कमान शाहीन अफरीदी को सौंपी गई, लेकिन एक सीरीज (पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड) के बाद ही पीसीबी ने बाबर को एक बार फिर जिम्मेदारी सौंप दी। पाकिस्तान ने नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप से बाहर होने के बाद से कोई वनडे मैच नहीं खेला है। वहीं, अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी के बाद से कोई टी20 सीरीज भी नहीं खेली है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।