{"_id":"66fcf0c5a2503ee2c60a575d","slug":"why-ruturaj-gaikwad-did-not-got-place-in-team-india-for-ind-vs-ban-t20i-series-reports-revealed-know-2024-10-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Reports: इस वजह से ऋतुराज नहीं खेलेंगे टी20 सीरीज, ऑस्ट्रेलिया दौरे से जुड़ा है मामला, रिपोर्ट में खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Reports: इस वजह से ऋतुराज नहीं खेलेंगे टी20 सीरीज, ऑस्ट्रेलिया दौरे से जुड़ा है मामला, रिपोर्ट में खुलासा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 02 Oct 2024 12:35 PM IST
सार
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते हैं। हालांकि, टीम इंडिया के पास इनका बैकअप नहीं है। ऐसे में गायकवाड़ एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : ruutu.131
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद अब भारतीय टीम की नजर टी20 सीरीज पर है। छह अक्तूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में टीम की घोषणा भी की थी। हैरानी की बात यह है कि इस टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को नहीं चुना गया है। अब एक रिपोर्ट में उनके बोर्ड द्वारा नहीं चुने जाने की वजह का खुलासा हुआ है।
2 of 5
ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : ruutu.131
भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार से शुरू होने जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान नियुक्त किया गया है। इस टीम में सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है जबकि युवाओं को मौका मिला है। जिम्बाब्वे दौरे पर दमदार प्रदर्शन करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को इस टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है। वह फिलहाल ईरानी कप में खेलते नजर आ रहे हैं।
3 of 5
ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : ruutu.131
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, युवा बल्लेबाज को आगामी टी20 सीरीज के लिए नहीं चुनने के पीछे भारतीय चयनकर्ताओं की एक रणनीति है। एक सूत्र के अनुसार, भारत को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस दौरान रोहित और जायसवाल भारत के सलामी बल्लेबाज होंगे। उनके बैकअप के तौर पर गायकवाड़ को चुना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : ruutu.131
सूत्र ने कहा- नियमित टी20 सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को आराम दिए जाने के बावजूद बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मैचों के लिए गायकवाड़ को नहीं चुने जाने पर काफी हंगामा हुआ। चयनकर्ता और टीम प्रबंधन उन्हें ऑस्ट्रेलिया में तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में चाहते हैं। आपको वहां तीसरे सलामी बल्लेबाज की जरूरत पड़ सकती है, क्योंकि पांच टेस्ट मैचों की लंबी सीरीज के दौरान किसी भी बल्लेबाज को चोट लग सकती है। तीसरे ओपनर के लिए गायकवाड़ से बेहतर कोई और उम्मीदवार नहीं है। उन्हें लाल गेंद के मैच खेलते रहना चाहिए। यही कारण है कि उन्हें ईरानी कप में शेष भारत का नेतृत्व करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
5 of 5
रोहित और यशस्वी
- फोटो : BCCI
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते हैं। हालांकि, टीम इंडिया के पास इनका बैकअप नहीं है। ऐसे में गायकवाड़ एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। अब सवाल उठता है कि शुभमन गिल भी सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेल सकते हैं तो गायकवाड़ की क्या जरूरत? इसका जवाब है कि गिल को अब तीसरे स्थान पर रखा गया है जबकि विराट कोहली नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हैं। इसलिए चयनकर्ता कथित तौर पर ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बैकअप ओपनर के तौर पर ऋतुराज को टीम में शामिल करने के इच्छुक हैं। ऋतुराज ने भारत के लिए अब तक खेले 23 टी20 मैचों में एक शतक और चार अर्धशतकों की मदद से 633 रन बनाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।