आईपीएल के 13वें सीजन में ऑस्ट्रेलिया का यह खिलाड़ी अंतिम ओवरों की गेंदबाजी में महारत हासिल करना चाहता है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की तरफ से खेलने वाले इस गेंदबाज को ये चुनौती पसंद है।
2 of 6
एडम जाम्पा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस गेंदबाज का नाम एडम जंपा है। जंपा कलाई के स्पिनर हैं। टीम में उनका साथ देंगे भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल। जंपा लीग के दौरान आखिरी ओवरों की गेंदबाजी को लेकर भारतीय स्पिनर के दिमाग को पढ़ना चाहते हैं।
3 of 6
एडम जंपा
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में जंपा आखिरी ओवरों में दमदार गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। इससे पहले राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स (पूर्व फ्रेंचाइजी) के लिए आईपीएल के दो सत्र में खेल चुके जंपा ने कहा, 'मुझे वास्तव में आखिरी ओवरों में गेंदबाजी करना पसंद है। मुझे खासतौर पर वैसी चुनौतियां पसंद है जहां से मैच का रुख किसी भी तरफ मुड़ सकता है।'
उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैच का जिक्र करते हुए कहा, 'उन्हें आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 18 रन चाहिए थे और मैने कप्तान आरोन फिंच से कहा कि मुझे गेंदबाजी करनी चाहिए। जाहिर है यह योजना के मुताबिक सफल नहीं रहा लेकिन मैं अपनी सोच नहीं बदलूंगा।'
5 of 6
एडम जम्पा
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट से कहा, 'मुझे आईपीएल में आरसीबी में चहल के साथ गेंदबाजी का अच्छा मौका मिलेगा। जिस तरह की हमारी टीम है मुझे आखिरी ओवरों में गेंदबाजी का मौका मिल सकता है।'