रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के प्रमुख बल्लेबाज एबी डीविलियर्स की मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में खेलने को लेकर बड़ी अपडेट मिली है। वैसे, यह खबर आरसीबी और डीविलियर्स के फैंस को बड़ा झटका भी दे सकती हैं।
2 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ipl
दरअसल, प्रोटियाज बल्लेबाज का मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलना मुश्किल है। डीविलियर्स ने बुखार होने की वजह से कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ भी मैच नहीं खेला था और वह अभी तक इससे पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। आरसीबी को अपने स्टार बल्लेबाज की कमी सबसे ज्यादा खल रही है और इस समय रन बनाने की बड़ी जिम्मेदारी कप्तान कोहली के कंधों पर हैं।
3 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ipl
हालांकि, डीविलियर्स का मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलना मुश्किल लग रहा है, जो आरसीबी के लिए बड़ा झटका है। मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीम इस समय अंक तालिका में क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर हैं। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दोनों टीमों के लिए मंगलवार को जीत के लिए पूरा जोर लगाना होगा।
अगर मैच से पहले एबी डीविलियर्स को फिट घोषित कर दिया जाता है तो यह आरसीबी और उसके फैंस के लिए सबसे शानदार खबर होगी। अगर एबीडी मैच खेलते हैं तो फिर कॉलिन डी ग्रैंडहोम या ब्रेंडन मैकुलम में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है।
5 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ipl
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज मौजूदा आईपीएल में बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने इस साल 6 मैचों में 56 की औसत से 280 रन बनाए हैं। डीविलियर्स ने पिछले सप्ताह आईपीएल की दमदार टीमों में से एक चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाजी क्रम की धज्जियां उड़ाकर रख दी थी।