मुंबई इंडियंस
कप्तान : हार्दिक पांड्या
होम ग्राउंड : वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
टीम मालिक : मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
2008 में मुंबई की टीम पांचवें स्थान पर थी। 2009 में टीम का प्रदर्शन औसत ही रहा और वह सातवें स्थान पर रही। इसके बाद 2010 में मुंबई ने सचिन तेंदुलकर के नेतृत्व में धमाकेदार प्रदर्शन किया और फाइनल तक पहुंची। इस सीजन में टीम दूसरे स्थान पर रही।
2011 में मुंबई इंडियंस तीसरे स्थान पर रही। 2013 में टीम के खिताब का इंतजार आगे बढ़ा और वह चौथे स्थान पर रही। 2013 में आखिरकार फैंस और टीम को मिली बंपर खुशी और मुंबई इंडियंस ने पहली बार खिताब जीता। 2014 में टीम का प्रदर्शन स्तर से कम रहा और उसने चौथा स्थान हासिल किया।
2015 में मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन किया और खिताब पर कब्जा किया। 2016 में मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर रही। हालांकि, मुंबई इंडियंस ने 2017 में आईपीएल के एक दशक पूरे होने का अनोखा जश्न मानते हुए खिताब जीता। 2018 में टीम प्लेऑफ भी नहीं पहुंच पाई और पांचवें क्रम पर रही। 2019 में मुंबई के साथ जुड़ें युवराज सिंह फ्रैंचाइजी के लिए लकी साबित हुए और टीम ने रिकॉर्ड चौथे खिताब पर कब्जा जमाया। 2020 में मुंबई ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की।
रोहित शर्मा की टीम को 2021 में सफलता नहीं मिली। टीम इस बार प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी। उसे पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा।
मुंबई के लिए लगातार दूसरा सीजन निराशाजनक रहा। रोहित शर्मा की टीम अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही। वह 14 में से सिर्फ दो मैच ही जीत पाई थी।