{"_id":"6af700bbd91f4ca9270a0010","slug":"smat-2026-suryakumar-bhuvneshwar-shami-among-top-stars-in-action-as-tournament-begins-saturday-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सूर्यकुमार, भुवनेश्वर और शमी समेत कई सितारे दिखाएंगे दम; शनिवार से टूर्नामेंट का आगाज","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सूर्यकुमार, भुवनेश्वर और शमी समेत कई सितारे दिखाएंगे दम; शनिवार से टूर्नामेंट का आगाज
Fri, 13 Nov 2026 05:51 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:51 PM IST
सार
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 का आगाज 14 नवंबर से होगा। टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और वैभव सूर्यवंशी समेत कई बड़े खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। आईपीएल फ्रेंचाइजी और भारतीय चयनकर्ताओं की नजर भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी। टूर्नामेंट का फाइनल 6 दिसंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
सूर्यकुमार-शमी-भुवनेश्वर
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय घरेलू क्रिकेट के प्रमुख टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 का आगाज शनिवार (14 नवंबर) से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में देश की 38 टीमें एलीट और प्लेट डिवीजन में हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि इस बार कई ऐसे बड़े भारतीय खिलाड़ी भी मैदान पर उतरेंगे, जिनके प्रदर्शन पर आईपीएल फ्रेंचाइजी से लेकर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं तक की नजर रहेगी। टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी आकर्षण का केंद्र होंगे। इनके अलावा संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, रजत पाटीदार, पृथ्वी शॉ, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और यश दयाल जैसे नाम भी अपनी प्रतिभा दिखाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : ANI
सूर्यकुमार यादव की नजर टीम इंडिया में वापसी पर
मुंबई की कप्तानी इस बार सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। टी20 विश्व खिताब दिलाने वाली भारतीय टीम की अगुआई करने के बावजूद उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था। ऐसे में सूर्यकुमार के पास सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के जरिए अपनी फॉर्म और उपयोगिता साबित करने का अच्छा मौका होगा। आईपीएल 2026 में भी उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। हालांकि मुंबई इंडियंस में उनकी जगह को लेकर कोई खतरा नहीं माना जा रहा है, लेकिन वह जल्द से जल्द अपनी लय हासिल करना चाहेंगे।

भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : IANS
भुवनेश्वर कुमार के लिए अहम होगा टूर्नामेंट
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए भी यह टूर्नामेंट काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। करीब चार साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले भुवनेश्वर न्यूजीलैंड के खिलाफ चार पारियों में सिर्फ एक विकेट हासिल कर सके थे। ऐसे में वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय टीम में अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे। भारत को 22 दिसंबर से श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है और भुवनेश्वर की नजर इस सीरीज के लिए टीम में जगह बनाने पर होगी।

मोहम्मद शमी
- फोटो : ANI
शमी की नजर टीम इंडिया में वापसी पर
मोहम्मद शमी भी इस टूर्नामेंट में आकर्षण का बड़ा केंद्र होंगे। हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले शमी के अंदर अब भी भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद बरकरार है। वह 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में खेलने का लक्ष्य भी रख सकते हैं। ऐसे में घरेलू टी20 टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन काफी अहम होगा। शमी अपनी गेंदबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने की कोशिश करेंगे।

वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : IANS
15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर भी रहेंगी नजरें
जहां सूर्यकुमार, भुवनेश्वर और शमी जैसे अनुभवी खिलाड़ी अपने करियर को नई दिशा देने की कोशिश करेंगे, वहीं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के सामने खुद को और बेहतर साबित करने की चुनौती होगी। आईपीएल और भारतीय टीम के लिए अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर चुके वैभव को बिहार टीम की शुरुआती दो मुकाबलों के लिए कप्तान बनाया गया है। इसके बाद वह 19 नवंबर से शुरू होने वाले मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम से जुड़ेंगे। यह टूर्नामेंट 50 ओवर के प्रारूप में खेला जाएगा।

17 नवंबर से पहले खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का मौका
इस टूर्नामेंट पर आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों और भारतीय चयनकर्ताओं की भी खास नजर रहेगी। आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर है। ऐसे में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबले खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम होंगे। उनके प्रदर्शन के आधार पर आईपीएल फ्रेंचाइजी अपने आगामी फैसले ले सकती हैं। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ 22 दिसंबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन भी होना है। ऐसे में घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के पास टीम इंडिया में वापसी या पहली बार जगह बनाने का मौका रहेगा।