बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

Kolkata Team

कोलकाता नाइटराइडर्स

कप्तान : अजिंक्य रहाणे
होम ग्राउंड : ईडन गार्डन्स, कोलकाता
टीम मालिक : शाहरुख खान, जूही चावला, जय मेहता, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट
2008 में केकेआर की टीम जबरदस्त लोकप्रियता के बीच उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी और छठे स्थान पर रही। 2009 में भी टीम का प्रदर्शन फ्लॉप रहा और वह आठवें स्थान पर रही। 2010 में भी केकेआर के प्रदर्शन में कोई खास सुधार नहीं दिखा और वह छठे स्थान पर रही।

2011 में इस टीम का प्रदर्शन पहले से काफी सुधरा और वह चौथे स्थान पर रही। यह केकेआर के नए युग की शुरुआत थी। 2012 में गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम ने पहली बार आईपीएल का खिताब जीता।

2013 में टीम का प्रदर्शन फिर बिगड़ा और वह छठे स्थान पर रही। हालांकि, 2014 में टीम एकजुट नजर आई और खिताब जीता। 2015 में केकेआर पांचवें स्थान पर रही। 2016 में चौथे और 2017 में तीसरे स्थान पर रही। 2018 में नए कप्तान दिनेश कार्तिक की अगुवाई में एक बार फिर टीम को तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। 2019 में केकेआर शानदार शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई और पांचवें क्रम से संतोष करना पड़ा। बीते साल बीच सीजन में दिनेश कार्तिक को हटाकर कप्तान इयोन मॉर्गन को सौंपी गई, लेकिन कप्तान बदलने के बावजूद दल की किस्मत नहीं बदली। बेहद नजदीकी फासले से केकेआर की टीम प्लेऑफ में पहुंचने से चूक गई थी।

2021 का सीजन कोलकाता के लिए शुरू में तो निराशाजनक रहा था, लेकिन टीम ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की और फाइनल तक का सफर तय किया। खिताबी मुकाबले में उसे चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 2022 में कोलकाता की टीम कुछ खास नहीं कर सकी। वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही। कप्तान श्रेयस अय्यर चोट के कारण इस बार नहीं खेलेंगे। नीतीश राणा टीम की कमान संभालेंगे।

Team Stats

वर्ष
रैंक
कप्तान
शीर्ष बल्लेबाज़
शीर्ष गेंदबाज
जीत %
2008
6
सौरव गांगुली
सौरव गांगुली (349 रन)
उमर गुल (12 विकेट)
46.16 %
2009
8
ब्रेंडन मैकुलम
ब्रैड हॉज (365 रन)
ईशांत शर्मा (11 विकेट)
23.07 %
2010
6
सौरव गांगुली
सौरव गांगुली (493 रन)
अशोक डिंडा (9 विकेट)
50.00 %
2011
4
गौतम गंभीर
जैक्स कैलिस (424 रन)
यूसुफ पठान (13 विकेट)
53.33 %
2012
विजेता
गौतम गंभीर
गौतम गंभीर (590 रन)
सुनील नरेन (24 विकेट)
70.58 %
2013
6
गौतम गंभीर
गौतम गंभीर (406 रन)
सुनील नरेन (22 विकेट)
37.50 %
2014
विजेता
गौतम गंभीर
रॉबिन उथप्पा (660 रन)
सुनील नरेन (21 विकेट)
68.75 %
2015
5
गौतम गंभीर
रॉबिन उथप्पा (364 रन)
आंद्रे रसेल (14 विकेट)
53.84 %
2016
4
गौतम गंभीर
गौतम गंभीर (501 रन)
आंद्रे रसेल (15 विकेट)
53.33 %
2017
3
गौतम गंभीर
गौतम गंभीर (498 रन)
क्रिस वॉक्स (17 विकेट)
57.14 %
2018
3
दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक (498 रन)
सुनील नरेन (17 विकेट)
2019
पांचवां
दिनेश कार्तिक
आंद्रे रसेल (510 रन)
आंद्रे रसेल (11 विकेट)
2020
पांचवां
दिनेश कार्तिक
शुभमन गिल (440 रन)
वरुण चक्रवर्ती (17 विकेट)
2021
4
इयॉन मॉर्गन
शुभमन गिल (487 रन)
वरुण चक्रवर्ती (18 विकेट)

Upcoming Matches

कोलकाता नाइट राइडर्स न्यूज़

एप में पढ़ें

Followed