बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

Bangalore Team

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी)

कप्तान : रजत पाटीदार
होम ग्राउंड : चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
टीम मालिक : यूनाइटेड स्पिरिट्स ग्रुप
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आईपीएल में सफर बेहद नाटकीय रहा है। आईपीएल के उद्घाटन एडिशन यानी 2008 में वह 7वें स्थान पर रही। 2009 में वह दमदार प्रदर्शन की बदौलत दूसरे स्थान पर रही। हालांकि, 2010 में उसने अच्छा प्रदर्शन जरूर किया, लेकिन तीसरे स्थान पर रही।

2011 में आरसीबी फाइनल तक पहुंची, लेकिन जीत नहीं सकी और दूसरे स्थान पर रही। 2012 और में वह पांचवें स्थान पर रही। इसके बाद अगले साल उसका प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप रहा और विराट कोहली के नेतृत्व में टीम अंक तालिका में आखिरी यानी आठवें स्थान पर रही।

2014 में भी आरसीबी की स्थिति नहीं सुधरी और वह सातवें स्थान पर रही। 2015 में कोहली के नेतृत्व वाली आरसीबी ने अपना प्रदर्शन सुधारा और तीसरे स्थान पर रही। 2016 में कोहली की सेना खिताब से चूकी और दूसरे स्थान पर रही। 2017 में एक बार फिर आरसीबी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह अंक तालिका में अंतिम स्थान पर रही। 2018 और 2019 में भी यह टीम अपने पहले खिताब से कोसों दूर थी। क्रमश: छठे और सबसे निचले पायदान पर रहने वाली विराट सेना ने साल 2020 में भी निराश ही किया। अच्छी शुरुआत के बावजूद टीम चौथे नंबर पर रही।

पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम प्लेऑफ तक तो पहुंची थी, लेकिन एक बार फिर खिताब से दूर रह गई। उसे एलिमिनेटर मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने हराया था।

नए कप्तान डुप्लेसिस के नेतृत्व में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम प्लेऑफ में पहुंची। हालांकि, वह फाइनल से एक कदम दूर रह गई। एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराने के बाद वह दूसरे क्वलिफायर मैच में राजस्थान रॉयल्स को नहीं हरा सकी।

Team Stats

वर्ष
रैंक
कप्तान
शीर्ष बल्लेबाज़
शीर्ष गेंदबाज
जीत %
2008
7
राहुल द्रविड
राहुल द्रविड (371 रन)
जहीर खान (13 विकेट)
28.57 %
2009
2
केविन पीटरसन
जैक्स कैलिस (361 रन)
अनिल कुंबले (19 विकेट)
57.14 %
2010
3
अनिल कुंबले
जैक्स कैलिस (572 रन)
अनिल कुंबले (17 विकेट)
50.00 %
2011
5
डेनियल विटोरी
क्रिस गेल (608 रन)
एस अरविंद (21 विकेट)
64.28 %
2012
5
डेनियल विटोरी
क्रिस गेल (733 रन)
आर विनय कुमार (19 विकेट)
50.00 %
2013
8
विराट कोहली
क्रिस गेल (708 रन)
आर विनय कुमार (23 विकेट)
56.25 %
2014
7
विराट कोहली
एबी डीविलियर्स (395 रन)
वरुण आरोन (16 विकेट)
35.70 %
2015
3
विराट कोहली
एबी डीविलियर्स (513 रन)
यज्वेंद्र चहल (23 विकेट)
50.00 %
2016
2
विराट कोहली
विराट कोहली (973 रन)
यज्वेंद्र चहल (20 विकेट)
57.14 %
2017
8
विराट कोहली
विराट कोहली (308 रन)
पवन नेगी (16 विकेट)
21.42 %
2018
6
विराट कोहली
विराट कोहली (530 रन)
उमेश यादव (20 विकेट)
2019
8
विराट कोहली
विराट कोहली (464 रन)
युजवेंद्र चहल (18 विकेट)
2020
4
विराट कोहली
देवदत्त पडीक्कल (473 रन)
युजवेंद्र चहल (21 विकेट)
2021
3
विराट कोहली
ग्लेन मैक्सवेल (513 रन)
हर्षल पटेल (32 विकेट)

Upcoming Matches

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर न्यूज़

एप में पढ़ें

Followed