फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एबी डीविलियर्स: क्रिकेट को अलविदा कह गया यह सुपरस्टार, 31 गेंदों में जड़ा था सबसे तेज ODI शतक

Wed, 23 May 2018 07:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 23 May 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
AB de Villiers retires from all formets of international cricket
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN

दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने बुधवार को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 14 साल के करियर में अपने बल्लेबाजी से क्रिकेट की दुनिया में लोहा मनवाने वाले दक्षिण अफ्रीका के घातक बल्लेबाज अब्राहम बेंजामिन डीविलियर्स के नाम एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड दर्ज है। उनको कोई सुपरमैन कहता है, तो कोई रॉकस्टार तो कोई उन्हें अवॉर्ड मशीन के नाम से बुलाता है। आइये जानते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स और रिकार्ड के बारे में...


 

AB de Villiers retires from all formets of international cricket
AB de Villiers

साल 2004 में इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट से डेब्यू करने वाले एबी डीविलियर्स एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं और दुनिया की किसी भी टीम की गेंदबाजी क्रम का लाइलेंथ बिगाड़ने की क्षमता रखते हैं। डीविलियर्स के नाम वन-डे क्रिकेट का सबसे तेज शतक और अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 18 जनवरी 2015 को वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहांसबर्ग में खेले गए वन-डे मैच में सिर्फ 31 गेंदों में वन-डे इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा था। इस दौरान उन्होंने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया था। इस मैच में उन्होंने 59 गेंदों में 149 रन की पारी खेली थी।

AB de Villiers retires from all formets of international cricket
AB DE VILLIERS

डीविलियर्स को बेजोड़ प्रदर्शन के लिए तीन बार आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ वन-डे क्रिकेटर के रूप चुना जा चुका है। आईसीसी ने साल 2010, 2014 और 2015 में उन्हें आईसीसी वन-डे प्लेयर ऑफ द ईयर चुना था। उनके नाम 50 ओवर के वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 37 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है, इसके अलावा उन्होंने 121 चौके भी लगाए हैं। 2007 से 2015 के बीच 3 वर्ल्ड कप में खेले गए 23 मैचों में डीविलियर्स ने 63.52 की औसत से 1207 रन बनाए हैं। वर्ल्ड कप में उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 162 रन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
AB de Villiers retires from all formets of international cricket
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN

डीविलियर्स ने अपने वन-डे करियर में कुल 25 शतक लगाए हैं और उन्होंने सभी शतक 100 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। वन-डे करियर में खेले 228 मैच में डीविलियर्स ने 9577 रन बनाए हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का सबसे तेज 8000 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा था। वन-डे में उनका उच्चतम स्कोर 176 और टेस्ट मैच में नाबाद 278 रन है।

विज्ञापन
AB de Villiers retires from all formets of international cricket
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN

डीविलियर्स धाकड़ बल्लेबाज होने के साथ एक सिंगर और म्यूजिशियन भी हैं। साल 2010 में उनका एक म्यूजिक एल्बम भी आ चुका है। डीविलियर्स का एक बैंड भी है, जिसके लिए वह गीत लिखने के साथ-साथ गाते भी हैं। इसके अलावा वो बहुत अच्छा गिटार भी बजा लेते है। वह केवल बल्लेबाजी नहीं हैं बल्कि वह एक बेहतरीन फील्डर और विकेटकीपर भी हैं। वह मार्क बाउचर के बाद टीम के दूसरे सबसे सफल विकेटकीपर रह चुके हैं। हालांकि इस समय वह टीम के लिए विकेटकीपिंग नहीं कर रहे हैं लेकिन फील्डर के तौर पर भी उन्होंने खुद को साबित किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed