फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: 7वीं बार IPL फाइनल में पहुंचते ही धोनी के सामने ऐसे नाचे ब्रावो, मंद-मंद मुस्कुराते रहे माही

Wed, 23 May 2018 07:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 23 May 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
Dwayne Bravo Pays Dance Tribute to MS Dhoni in Dressing Room after qualifying in ipl 2018
रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को मात देते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने 7वीं बार IPL के फाइनल में प्रवेश किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 139 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5 गेंद शेष रहते 2 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।
Dwayne Bravo Pays Dance Tribute to MS Dhoni in Dressing Room after qualifying in ipl 2018
IPL 2018 फाइनल में पहुंचने के लिए खेले गए सांस थाम देने वाले इस मुकाबले का रोमांच किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में कभी सीएसके का पलड़ा भारी होता तो कभी सनराइजर्स आगे निकल जाती। अंत में चेन्नई के फाफ डू प्लेसी ने हारी हुई बाजी को जीत में पलट दिया।
Dwayne Bravo Pays Dance Tribute to MS Dhoni in Dressing Room after qualifying in ipl 2018
एक बार ऐसा लग रहा था कि मैच चेन्नई के हाथ से फिसल गया है, लेकिन डू प्लेसी ने 42 गेंदों पर नाबाद 67 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। डू प्लेसी ने अपनी नाबाद पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए। इस बार सीएसके के लिए फाइनल में पहुंचना इसलिए भी अहम है, क्योंकि टीम दो साल के बैन के बाद टूर्नामेंट में वापस लौटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dwayne Bravo Pays Dance Tribute to MS Dhoni in Dressing Room after qualifying in ipl 2018

मैच जीतने के बाद टीम के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने अपने चिर-परिचित अंदाज में जीत का जश्न मनाया। अपने मस्तमौला अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले इस कैरीबियाई खिलाड़ी ने माहौल बना दिया। ड्रेसिंग रूम पहुंचकर ब्रावो कप्तान एमएस धोनी के सामने मजेदार अंदाज में नाच-गाते नजर आए। धोनी भी ब्रावो के इस डांस पर मंद-मंद मुस्कुरा रहे थे।

विज्ञापन
Dwayne Bravo Pays Dance Tribute to MS Dhoni in Dressing Room after qualifying in ipl 2018

चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में ब्रावो, धोनी के अलावा हरभजन सिंह भी थिरकते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, 'थाला महेंद्र सिंह धोनी को चैंपियन्स का ग्रूवी ट्रिब्यूट।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed