फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईडन गार्डंस में खेली गई 5 सबसे बेहतरीन पारियां

Thu, 29 Sep 2016 01:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 29 Sep 2016 01:58 PM IST
विज्ञापन
5 Greatest Knocks Played at Eden Gardens
क्रिकेट - फोटो : getty
भारतीय क्रिकेट की बात की जाए तो कोलकाता के ईडन गार्डंस की एक अलग ही जगह है। इस साल टी-20 विश्व कप के फाइनल में कार्लोस ब्राथवेट के 4 छक्के कौन भूल सकता है। इस मैदान का माहौल ही कुछ ऐसा होता है कि क्रिकेट का रोमांच कई गुना बढ़ जाता है।
5 Greatest Knocks Played at Eden Gardens
ईडन गार्डन्स - फोटो : getty
ईडन गार्डंस को ‘भारतीय क्रिकेट का मक्का’ कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। इसी मैदान में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। अब तक 39 टेस्ट, 29 वनडे और 7 टी-20 देख चुके इस मैदान में कई यादगार पारियां खेलीं गई हैं। देखते हैं इस मैदान पर खेलीं गई सबसे यादगार 5 पारियां:
5 Greatest Knocks Played at Eden Gardens
एलेस्टर कुक - फोटो : getty
एलेस्टर कुक (इंग्लैंड), 190 vs भारत
2012 में इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर आई थी। पहले मैच में हार का मुंह देखने के बाद इंग्लैंड ने सीरीज में जोरदार वापसी की। इस मैच में भारत के 319 के जवाब में इंग्लैंड ने 523 रन बनाए। इस पारी में एलेस्टर कुक ने 190 रन बनाए। भारत दूसरी पारी में 247 पर सिमट गया और इंग्लैंड ने आसानी से 41 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 Greatest Knocks Played at Eden Gardens
वसीम जाफर - फोटो : getty
वसीम जाफर (भारत), 202 vs पाकिस्तान
तकनीकी रूप से काफी सक्षम बल्लेबाज माने जाने वाले वसीम जाफर ने रणजी में बहुत रन बनाए हैं। मुंबई के इस बल्लेबाज में 2007 में पाकिस्तान खिलाफ शानदार दोहरा शतक बनाया। सीरीज के दूसरे टेस्ट में जाफर के 202 रनों की बदौलत भारत ने 616 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान 456 पर ऑलआउट हो गया। हालांकि यह टेस्ट ड्रॉ हो गया, मगर जाफर की यादगार पारी ने सीरीज 1-0 से भारत के नाम कर दी।

 
विज्ञापन
5 Greatest Knocks Played at Eden Gardens
रोहन कन्हाई - फोटो : getty
रोहन कन्हाई (वेस्टइंडीज), 265 vs भारत
50 के दशक में वेस्टइंडीज क्रिकेट की रीढ रहे रोहन कन्हाई ने भी इस ऐतिहासिक मैदान पर शानदार पारी खेली है। 1958-59 के दौरे पर आई कैरेबियाई टीम के रोहन कन्हाई ने ईडन गार्डंस में गदर मचा दी। अपनी 256 रनों की पारी में रोहन ने 42 बाउंड्रियां लगाईं। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 614 रन बनाए और मैच एक पारी और 336 रनों से मैच जीत लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed