फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Which team won the most Ranji Trophy titles? Mumbai dominates how many times has Delhi won so far?

किस टीम ने जीते सबसे ज्यादा रणजी खिताब: घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई का है दबदबा, अब तक कितनी बार जीती दिल्ली?

Sat, 10 Oct 2026 06:25 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 10 Oct 2026 06:25 AM IST
विज्ञापन
सार
रणजी ट्रॉफी के आगामी सीजन की शुरुआत होने जा रही है। मुंबई का इस घरेलू टूर्नामेंट में दबदबा रहा है जिसने सर्वाधिक बार इसका खिताब अपने नाम किया है। आइए जानते हैं ऐसी पांच टीमों के बारे में जिन्होंने सबसे ज्यादा बार रणजी ट्रॉफी का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है।
loader
Which team won the most Ranji Trophy titles? Mumbai dominates how many times has Delhi won so far?
रणजी ट्रॉफी - फोटो : IANS

विस्तार

रणजी ट्रॉफी में अब तक कुल 91 सीजन खेले गए हैं, जिसमें मुंबई के नाम सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। रणजी ट्रॉफी का आगामी सीजन शुरू होने जा रहा है और जम्मू-कश्मीर के पास खिताब बचाने की चुनौती होगी। आइए उन पांच टीमों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है...

मुंबई की टीम
मुंबई की टीम - फोटो : Twitter
मुंबई: इस टीम ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक 42 बार खिताब अपने नाम किया है। मुंबई ने 1934-35 और 1935-36 के लगातार दो सीजन अपने नाम किए। इसके बाद मुंबई 1941-42, 1944-45, 1948-49, 1951-52, 1953-54, 1955-56 और 1956-57 में सात बार चैंपियन बनी। इसके बाद टीम ने 1958-59 से लेकर 1972-73 तक लगातार 15 खिताब जीते। अगले सीजन कर्नाटक ने बाजी मारी, लेकिन इसके बाद मुंबई ने फिर से लगातार तीन सीजन (1974-75, 1975-76 और 1976-77) अपने नाम किए। इसके बाद मुंबई ने 1980-81, 1983-84, 1984-85, 1993-94, 1994-95, 1996-97, 1999-2000, 2002-03, 2003-04, 2006-07, 2008-09, 2009-10, 2012-13, 2015-16 और 2023-24 का सीजन अपने नाम किया। मुंबई की टीम छह बार (1947-48, 1979-80, 1982-83, 1990-91, 2016-17 और 2021-22) उपविजेता रही है।

कर्नाटक (पूर्व में मैसूर): इस टीम ने कुल 15 फाइनल खेले, जिसमें 1973-74, 1977-78, 1982-83, 1995-96, 1997-98, 1998-99, 2013-14 और 2014-15 सीजन अपने नाम किया, जबकि छह सीजन (1941-42, 1959-60, 1974-75, 1978-79, 1981-82, 2009-2010 और 2025-26) इस टीम को बतौर उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा।

दिल्ली: इस टीम ने सात बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीता है। दिल्ली ने 1978-79, 1979-80, 1981-82, 1985-86, 1988-89, 1991-92 और 2007-08 का सीजन अपने नाम किया, जबकि 1976-77, 1980-81, 1983-84, 1984-85, 1986-87, 1989-90, 1996-97 और 2017-18 सीजन के फाइनल में पहुंचकर खिताब गंवाना पड़ा।

मध्य प्रदेश (पूर्व में होल्कर): इस टीम ने कुल पांच बार रणजी खिताब अपने नाम किए हैं। होल्कर के नाम से टीम ने लगातार 11 सीजन के दौरान 10 फाइनल में प्रवेश किया। इस बीच 1945-46, 1947-48, 1950-51 और 1952-53 सीजन जीते, जबकि 1944-45, 1946-47, 1949-50, 1951-52, 1953-54 और 1954-55 सीजन में उपविजेता रही। इसके बाद मध्य प्रदेश को 1998-99 के फाइनल में कर्नाटक से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उसने 2021-22 के फाइनल में मुंबई को मात देकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया।

बड़ौदा: मध्य प्रदेश के अलावा, बड़ौदा ने भी पांच बार रणजी ट्रॉफी खिताब अपने नाम किए हैं। इस टीम ने 1942-43, 1946-47, 1949-50, 1957-58 और 2000-01 का खिताब अपने नाम किया, जबकि 1945-46, 1948-49, 2001-02 और 2010-11 के फाइनल में जगह बनाने के बावजूद उपविजेता रहते हुए संतोष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed