भारतीय क्रिकेट ने कई अंतरराष्ट्रीय मंच पर कई बड़े सितारे दिए हैं। नाम गिनवाना चाहें तो शायद जगह कम पड़ जाए मगर नाम खत्म नहीं होते। मगर भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए हर खिलाड़ी को घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन दिखाना पड़ता है। सचिन से लेकर द्रविड़ तक और कुंबले से लेकर अश्विन तक, सभी रणजी में अच्छा खेल दिखा कर ही टीम में शामिल हुए हैं।
भारतीय क्रिकेट के 5 बड़े सितारे जो टीम इंडिया के लिए शायद ही खेल पाएं
हालांकि ऐसा जरूरी नहीं कि रणजी में अच्छा खेल दिखाने वाला हर खिलाड़ी ही राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन जाए। घरेलू क्रिकेट के कई बड़े नाम ऐसे भी है, जिन्होंने लगातार शानदार खेल दिखाया, मगर उन्हें कभी टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। उम्र के अलग पड़ाव पर पहुंच चुके ये दिग्गज अब शायद ही कभी टीम इंडिया के लिए खेल पाएं:
भारतीय क्रिकेट के 5 बड़े सितारे जो टीम इंडिया के लिए शायद ही खेल पाएं
3 of 7
मिथुन मन्हास
- फोटो : getty
मिथुन मन्हास
36 साल के मिथुन मन्हास का करियर औसत 47.02 का रहा है। पहले दिल्ली और फिर जम्मू कश्मीर के लिए रणजी खेलने वाले मन्हास ने रणजी में कुल 8,480 रन बनाए हैं। 153 फर्स्ट क्लास मैचों में 27 शतक बनाने वाले मन्हास ने पिछले रणजी सीजन की 9 पारियों में 81.89 की औसत से 569 रन बनाए थे। हालांकि मन्हास का करियर सिर्फ रणजी के पन्नों में सिमट कर रह गया।
भारतीय क्रिकेट के 5 बड़े सितारे जो टीम इंडिया के लिए शायद ही खेल पाएं
धीरज जाधव
भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार धीरज जाधव अब 37 साल के हो चुके हैं। 50 से ऊपर का औसत रखने वाले बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महाराष्ट्र, आसाम और गोवा के लिए 6,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 23 शतक और 31 अर्धशतक के दम पर 7479 रन बनाने वाले जाधव की औसत 50 से ऊपर ही रही है। टीम में सेलेक्ट होने के बावजूद उन्हें कभी प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया। इसके बाद 2009 में आईसीएल ने उनके लिए वापसी के सभी दरवाजे बंद कर दिए।
भारतीय क्रिकेट के 5 बड़े सितारे जो टीम इंडिया के लिए शायद ही खेल पाएं
5 of 7
सुमित नरवाल
- फोटो : getty
सुमित नरवाल
दिल्ली के लिए शानदार खेल दिखाने वाले 34 वर्षीय सुमित नरवाल ने 23.19 की बेमिसाल औसत से गेंदबाजी की है। इसके अलावा नरवाल निचले क्रम में बल्ले से भी 27.56 की औसत से रन बना सकते हैं। मध्यम गति के इस गेंदबाज ने 53 फर्स्ट क्लास मौचों में सिर्फ 23 की औसत से 186 विकेट लिए हैं। मगर अपनी उम्र के चलते अब शायद ही सेलेक्टर उनके नाम पर गौर करें।