फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND Inning
112/1 (9.3 ov)
Ishan Kishan 19(14)*
Sanju Samson 72 (32)
WI elected to bowl

Live

IND vs WI Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार, सैमसन और किशन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

Fri, 09 Oct 2026 07:43 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 09 Oct 2026 07:43 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score Today, India vs West Indies 2nd T20 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। भारतीय टीम की नजरें लगातार दूसरे मैच में जीत पर हैं। आप यहां मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं...

विज्ञापन
ind vs wi live cricket score india vs west indies 2nd t20 2026 JSCA stadium updates in hindi
संजू सैमसन - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

07:43 PM, 09-Oct-2026

IND vs WI Live Score: नौ ओवर का खेल पूरा

नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है। संजू सैमसन और ईशान किशन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच 30 गेंदों में 65 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने एक विकेट पर 107 रन बना लिए हैं।
07:31 PM, 09-Oct-2026

IND vs WI Live Score: सैमसन का अर्धशतक पूरा

सैमसन ने 21 गेंदों में अपना नौवां टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनका साथ देने के लिए ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। पावरप्ले भी समाप्त हो चुका है। भारत ने एक विकेट पर 79 रन बना लिए हैं। 
विज्ञापन
07:18 PM, 09-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को पहला झटका रोस्टन चेज ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को गुडाकेश मोटी के हाथों कैच कराया। वह 12 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक और सैमसन के बीच पहले विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी हुई। अब बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन आए हैं।
07:15 PM, 09-Oct-2026

IND vs WI Live Score: तीन ओवर के बाद स्कोर 35/0

दूसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर गरज रहा है। उन्होंने नौ गेंदों में 19 रन बना लिए हैं। उनका साथ देने के लिए संजू सैमसन मौजूद हैं। तीन ओवर के बाद स्कोर 35/0 है।
07:00 PM, 09-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं।
06:33 PM, 09-Oct-2026

IND vs WI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव।

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर स्प्रिंगर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:32 PM, 09-Oct-2026

IND vs WI Live Score: दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस

वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई भी बदलाव नहीं किया है। 
05:54 PM, 09-Oct-2026

IND vs WI Live Score: दोनों टीमों ने किया अभ्यास

झारखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है, लेकिन राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। रांची में मौसम के बदले मिजाज का असर शुक्रवार को होने वाले मुकाबले पर भी पड़ सकता है। ऐसे में दर्शकों की नजरें अब मौसम पर टिकी हैं। झारखंड में क्रिकेट को लेकर हमेशा जबरदस्त उत्साह रहा है और इस मुकाबले में भी बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। मुकाबले से पहले गुरुवार को भारत और वेस्टइंडीज की टीमों ने जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास किया।
05:54 PM, 09-Oct-2026

IND vs WI Live Score: मैच के दौरान बारिश का पूर्वानुमान

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मैच के दौरान बारिश का पूर्वानुमान है। मैच शाम सात बजे से होना है और शुरुआती दो घंटे में बारिश की संभावना 50 प्रतिशत से अधिक है। अगर ये अनुमान सही साबित होता है तो मैच शुरू होने में देरी हो सकती है और पहली पारी भी इससे प्रभावित हो सकती है। मैच शुरू होने की स्थिति में भी ओवरकास्ट कंडिशंस बने रहने की संभावना है। यानी आज रांची में बारिश मैच में खलल डाल सकती है। 
05:53 PM, 09-Oct-2026

IND vs WI Live Score: सैमसन को मिलेगा आराम?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। भारत के लिए संजू सैमसन की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है, ऐसे में टीम प्रबंधन ओपनिंग जोड़ी में बदलाव कर सकता है। इस बात की संभावना अधिक है कि वैभव सूर्यवंशी अभिषेक के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी, लेकिन उसके लिए सैमसन का खराब प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed