फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Essex Ends Robin Das's Contract Amid Allegations; Trial Scheduled for January 2028

इंग्लिश क्रिकेटर को बड़ा झटका: एसेक्स क्रिकेट क्लब ने खत्म किया अनुबंध, उत्पीड़न के आरोपों में घिरे रॉबिन दास

Fri, 09 Oct 2026 10:18 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 09 Oct 2026 10:18 PM IST
सार

इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट क्लब एसेक्स ने उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बल्लेबाज रॉबिन दास का अनुबंध समाप्त करने की पुष्टि की है। दास शुक्रवार को लंदन की अदालत में पेश हुए, जहां उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत मिल गई।

विज्ञापन
Essex Ends Robin Das's Contract Amid Allegations; Trial Scheduled for January 2028
रॉबिन दास - फोटो : IANS

विस्तार

इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट क्लब एसेक्स ने बल्लेबाज रॉबिन दास का अनुबंध समाप्त करने की पुष्टि की है। दास पर एक महिला के उत्पीड़न से जुड़े दो गंभीर आरोप हैं। शुक्रवार को लंदन के इनर लंदन क्राउन कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी गई। मामले में पांच दिन तक चलने वाला मुकदमा जनवरी 2028 में निर्धारित है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, मार्च 2024 में लंदन के ब्रिक्सटन इलाके में एक महिला के उत्पीड़न की शिकायत मिलने के बाद अगस्त 2025 में दास को गिरफ्तार किया गया था। उन पर जुलाई 2026 में इस मामले में दो आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन


2026 का सीजन खत्म होने से पहले समाप्त हुआ अनुबंध
एसेक्स क्लब ने शुक्रवार को बयान जारी कर बताया कि दास का खेलने का अनुबंध 2026 का सीजन समाप्त होने से पहले ही खत्म कर दिया गया था। क्लब के मुताबिक, दास को निलंबित किए जाने और इसके बाद खेलने की जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए अनुपलब्ध रहने के कारण यह फैसला लिया गया। क्लब ने स्पष्ट किया कि अनुबंध समाप्त करने का फैसला चल रही कानूनी कार्यवाही से अलग था। एसेक्स ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कहा कि वह इस प्रकरण की परिस्थितियों पर फिलहाल कोई अतिरिक्त टिप्पणी नहीं करेगा।
विज्ञापन


सुरक्षा और अनुशासन संबंधी प्रक्रियाओं का जिक्र
एसेक्स ने अपने बयान में कहा कि क्लब में खिलाड़ियों और संबंधित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मजबूत प्रक्रियाएं मौजूद हैं। इनकी नियमित समीक्षा भी की जाती है, ताकि वे उचित बनी रहें। क्लब ने कहा कि वह उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी), प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (पीसीए) और क्रिकेट रेगुलेटर के साथ मिलकर काम करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसेक्स के लिए 60 मैच खेल चुके हैं रॉबिन दास
पूर्वी लंदन के लेयटनस्टोन में रहने वाले रॉबिन दास ने 2026 सीजन में एसेक्स की पहली टीम के लिए केवल एक मैच खेला था। उन्होंने 21 जुलाई को मिडिलसेक्स के खिलाफ वनडे कप मुकाबले में 29 रन बनाए थे। पुलिस द्वारा उन पर आरोप लगाए जाने से कुछ समय पहले यह मुकाबला खेला गया था। दास अब तक एसेक्स के लिए कुल 60 मुकाबलों में खेल चुके हैं। फिलहाल मामला अदालत में विचाराधीन है और मुकदमे की सुनवाई जनवरी 2028 में होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed