फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीते कोई भी वर्ल्ड कप फाइनल में लगेगा रिकॉर्ड का 'चौका'

Sun, 03 Apr 2016 02:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Apr 2016 02:18 PM IST
विज्ञापन
4 records to be ready for T20 WOrld cup final
टी-20 वर्ल्ड कप का छठा संस्करण अपने मुकाम पर पहुंच गया है। 8 मार्च से शुरू हुए इस वर्ल्ड कप के 24 दिन गुजर चुके हैं और इस दौरान 16 टीमों के बीच खेले गए 34 मुकाबलों से दो टीमें फाइनल में प्रवेश भी कर चुकी हैं। अब वर्ल्ड चैंपियनशिप किस टीम के हाथ लगेगी यह तो 3 अप्रैल को मालूम होगा। लेकिन इतना तो तय है कि खिताब कोई भी टीम जीते कुछ रिकॉर्ड तो इस बार फाइनल में बनने ही जा रहे हैं।

जीते कोई भी वर्ल्ड कप फाइनल में लगेगा रिकॉर्ड का 'चौका'

4 records to be ready for T20 WOrld cup final
- फोटो : reuters
क्रिकेट के इस सबसे नए या यो कहें कि फटाफट खेल के महाकुंभ के छठे अध्याय के खिताबी जंग में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें पहुंची हैं। उम्मीद की जा रही थी कि बतौर मेजबान टीम इंडिया इस बार फाइनल में पहुंचेंगी क्योंकि वह इस समय वर्ल्ड नंबर वन टीम थी और जिस अंदाज में खेल रही थी उससे नहीं लग रहा था कि कोई उसके विजयी रथ को रोक पाएगा। लेकिन भारत की हार के साथ ही टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार किसी मेजबान टीम का खिताब जीतने का सपना यहां भी टूट गया। खैर, जानते हैं कि वो 2 कौन से नायाब रिकॉर्ड हैं जिनका बनना तय है।

जीते कोई भी वर्ल्ड कप फाइनल में लगेगा रिकॉर्ड का 'चौका'

4 records to be ready for T20 WOrld cup final
पहला, टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि जब एक टीम दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाएगी। इंग्लैंड (2010) और वेस्टइंडीज (2012) की टीमें पहले भी एक-एक बार यह खिताब जीत चुकी हैं। इस लिहाज से दोनों टीमों में से जो भी यह मुकाबला जीतेगा उसे पहली बार दूसरी बार चैंपियन बनने का मौका मिलेगा। साथ ही श्रीलंका 3 बार, भारत और पाकिस्तान 2-2 बार फाइनल में पहुंचीं, लेकिन ये टीमें सिर्फ एक-एक बार ही खिताब जीत सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीते कोई भी वर्ल्ड कप फाइनल में लगेगा रिकॉर्ड का 'चौका'

4 records to be ready for T20 WOrld cup final
दूसरा, टूर्नामेंट के इतिहास में कप्तान धोनी के अलावा डेरेन सैमी ऐसे एकमात्र कप्तान होंगे जिन्हें एक से ज्यादा बार फाइनल में उतरने का मौका मिलने जा रहा है। धोनी 2007 और 2014 का फाइनल बतौर कप्तान खेल चुके हैं। इनके अलावा और किसी कप्तान को यह मौका नहीं मिल सका। लेकिन कैरेबियाई कप्तान सैमी 2012 के बाद अब फिर फाइनल खेलने जा रहे हैं। पिछली बार उन्हीं की अगुवाई में विंडीज टीम ने खिताब जीता था।
 
विज्ञापन

जीते कोई भी वर्ल्ड कप फाइनल में लगेगा रिकॉर्ड का 'चौका'

4 records to be ready for T20 WOrld cup final
west indies - फोटो : reuters
तीसरा, 2016 से पहले टी-20 वर्ल्ड कप के पांच संस्करण और क्रिकेट वर्ल्ड को हर बार एक नया ही चैंपियन मिला, लेकिन यह सिलसिला इस बार थम जाएगा क्योंकि पिछले 5 चैंपियंस टीम में ही एक नया चैंपियन (वेस्टइंडीज या इंग्लैंड) मिलने वाला है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed