सीके नायुडू अंडर-23 ट्रॉफी में बंगाल और उत्तर प्रदेश के बीच खेले गए मुकाबले में एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश के गेंदबाज शिवा सिंह ने 360 डिग्री घूमकर गेंद फेंकी। शिवा ने तो गेंद डाली, पर अंपायर ने उसे डेड बॉल करार दे दिया। आइए जानते हैं आगे क्या हुआः
दरअसल, शिवा सिंह के द्वारा 360 डिग्री घूमकर गेंद पेंकने वाला वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं बीसीसीआई ने भी इसे अपनी वेबसाइट पर डाला है। बता दें कि पहले इस वीडियो को टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर बिशन बेदी नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया था।
हालांकि, इस मामले में शिवा का कहना है कि वह इससे पहले भी इस तरह की गेंदबाजी कर चुके हैं और करते रहेंगे। शिवा ने क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा कि वह पहली बार इस तरह की गेंदें नहीं फेंकी हैं। उन्होंने पिछले महीने ही विजय हजारे ट्रॉफी में भी ऐसी गेंदें फेंकी थी, जिसे अंपायर ने सही करार दिया था।
शिवा ने अपनी बॉल डेड करार देने पर कहा कि, मुझे लगता है कि मेरा गेंदबाजी करने का तरीका बिल्कुल सही है। जिस तरह बल्लेबाजों को स्विच कर बल्लेबाजी करने की आजादी होती है, उसी तरह गेंदबाजों को भी होनी चाहिए। मैं वन-डे और टी-20 में अलग-अलग एक्शन के साथ गेंदबाजी करता हूं।
मुरादाबाद में जन्में लेफ्ट आर्म स्पिनर शिवा इस समय 19 साल के हैं। शिवा पृथ्वी शॉ की अगुवाई वाली भारतीय अंडर-19 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं। अब तक शिवा ने पांच लिस्ट ए मैचों की तीन पारियों में 8 के औसत से 24 रन बनाए हैं जिसमें एक चौका और एक छकका भी शामिल है।