पाकिस्तान ने दूसरे वन-डे में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। दोनों टीमों के बीच खेला गया दूसरा वन-डे दो-दो खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से कुछ भयावह रहा। पढ़िए मैच के दौरान कौन-कौन खिलाड़ी हुए चोटिलः
VIDEO: शोएब मलिक ने खेला ऐसा तगड़ा शॉट, बाल-बाल बचे कीवी खिलाड़ी
गौरतलब है कि इस मैच में पहले पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम उल हक लॉकी फर्ग्यूसन की एक बाउंसर पर चोटिल हो गए, तो बाद में शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे निकोल्स चोटिल हो गए। हालांकि, निकोल्स को बहुत चोटें नहीं आईं।
दरअसल, न्यूजीलैंड की तरफ से 33वां ओवर लॉकी कर रहे थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर मलिक ने पुल शॉट किया। शॉर्ट लेग पर निकोल्स तैनात थे। गेंद सीधा निकोल्स के बाएं कंधे पर और वह जमीन पर गिर गए। हालांकि, इसके बाद गेंद हवा में ऊपर उछलकर ईश सोढ़ी के पास गई और उन्होंने कैच लपक कर मलिक को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
बता दें कि दोनों टीमों के बीच सीरीज का अंतिम व निर्णायक मैच रविवार को दुबई में खेला जाएगा।
WHAT. A. DISMISSAL. 😲
Shoaib Malik pulls one straight into Nicholls and Sodhi somehow manages to take the catch. It's all happening!
Another wicket for Ferguson. Is there a twist in the tale?
Ball-by-ball clips & live-blog: https://t.co/dJcRNWZ2qJ #PAKvNZ pic.twitter.com/4I15SWGNpl