फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India pacer Arshdeep Singh pursues his Test dreams Efforts are being made to play red-ball cricket

अर्शदीप को टेस्ट क्रिकेट में खेलने की आस: लाल गेंद क्रिकेट खेलने के लिए कर रहे प्रयास, तैयारी पर क्या बोले?

Thu, 10 Sep 2026 05:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Sep 2026 05:40 PM IST
सार

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह राष्ट्रीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं। अर्शदीप ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
India pacer Arshdeep Singh pursues his Test dreams Efforts are being made to play red-ball cricket
अर्शदीप सिंह - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बखूबी पता है कि टेस्ट खेलने के सपने को पूरा करने की राह में प्रथम श्रेणी क्रिकेट अधिक नहीं खेलने को आदर्श तैयारी नहीं माना जा सकता। लेकिन उनका कहना है कि यह पारंपरिक प्रारूप के लिए उनकी तैयारी में कमी को नहीं दर्शाता है। सीमित ओवरों के प्रारूप में भारत के शीर्ष गेंदबाजों में से एक अर्शदीप ने दिसंबर 2019 में डेब्यू के बाद से सिर्फ 24 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं।
विज्ञापन

एक साल तक नहीं खेला था प्रथम श्रेणी मैच
दलीप ट्रॉफी के दो मैच खेलने से पहले उन्होंने एक साल तक कोई प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला था। अर्शदीप ने कहा, मैं टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए अपनी ओर से हरसंभव प्रयास कर रहा हूं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लंबा अंतराल तैयारी के लिए आदर्श नहीं है लेकिन मैं उन्हीं चीजों पर फोकस कर सकता हूं जिससे मौका मिलने पर तैयार रह सकूं। टेस्ट क्रिकेट खेलना सम्मान की बात है और मुझे इसका इंतजार है। मुझे अपनी क्षमता पर यकीन है कि मैं भारत के लिए योगदान दे सकता हूं।

उन्होंने कहा, एक तेज गेंदबाज के तौर पर प्रथम श्रेणी मैच खेलना शरीर के लिए अक्सर मुश्किल होता है, क्योंकि ये मैच कभी-कभी बहुत ज्यादा मेहनत वाले हो सकते हैं। लेकिन एक तेज गेंदबाज होने के नाते मुझे इस कार्यभार को संभालने और हर बार गेंदबाजी करते समय अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर बहुत गर्व होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पिनरों की मददगार पिच पर खेलने से मिली मदद
बंगलूरू के उत्कृष्टता केंद्र में स्पिनरों की मददगार पिचों पर खेलना एक और चुनौती थी, लेकिन अर्शदीप का कहना था कि एक तेज गेंदबाज के तौर पर इस चुनौती से पार पाना बहुत जरूरी था। उन्होंने कहा, स्पिनरों की मददगार पिचों पर खेलने से अपने कौशल को निखारने का मौका मिला ताकि हर तरह के हालात में गेंदबाजी कर सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed