फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगा नदी में होली की दारू पार्टी करने गए थे पांच दोस्त, एक गलती से हुई तीन मौतें, मच गया हड़कंप

Sat, 23 Mar 2019 02:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 23 Mar 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
three people died because of liquor party in river
मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
होली पर पिकनिक मनाने गए पांच दोस्त गुरुवार दोपहर नहाते वक्त गंगा में डूब गए। दो को गोताखोरों ने बचा लिया जबकि तीन दोस्तों के शव 18 घंटे बाद शुक्रवार को मिले। सीओ कैंट रवि कुमार सिंह का कहना है कि दोस्तों के शराब पीने के बाद नशे में गंगा नहाने की बात सामने आई है।  


 
three people died because of liquor party in river
मृतकों की फोटो - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर शराब की बोतल और खानेपीने का सामान मिला है। चकेरी के चिश्ती नगर निवासी राजकुमार का बेटा राहुल यादव उर्फ बड़े, नंद किशोर गौतम का बेटा दीपक गौतम, मोतीलाल का बेटा रोहित कुमार शर्मा (21), पप्पू सोनी काबेटा राहुल उर्फ धन्नु (23) और शिवम कुमार मिश्रा(22) दोस्त थे।

 
three people died because of liquor party in river
गुमसुम मृतका की मां - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को होली खेलने के बाद घर में बिना बताए सभी गंगा नहाने के लिए जाजमऊ के नए गंगा पुल के नीचे पहुंच गए। इसके बाद सभी गंगा की रेती में जा पहुंचे। ये लोग शराब की बोतल और खाने पीने का सामान ले गए थे। शराब पीकर रेती और गंगा की धारा में राहुल उर्फ बड़े को छोड़कर बाकी सब पकड़म-पकड़ाई खेलने लगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
three people died because of liquor party in river
मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद रोहित, राहुल और शिवम गहरी धार में चले गए। उन्हें बचाने दीपक गौतम आगे बढ़ा तो गहराई में चला गया। शोर मचाने पर कुछ तैराक युवक गंगा में कूदकर दीपक को बाहर निकाल लाए।  राहुल उर्फ धन्नु, शिवम कुमार मिश्रा, रोहित कुमार शर्मा डूब गए।

 
विज्ञापन
three people died because of liquor party in river
रोते बिलखते परजिन - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह 10:30 बजे गोताखोर तीनों शव बाहर निकाल सके। जाजमऊ में दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे युवक डूबे थे। स्थानीय पुलिस, एसीएम टू, सीओ छावनी आदि ने नाव से लापता लड़कों की तलाश शुरू की। इसके बाद शाम 6 बजे शुक्लागंज से 7 और शहर के 4 गोताखोर नदी में उतारे गए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed