शुक्रवार को आठ बजते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दिल्लीवालों से ऑड ईवन को सफल बनाने की अपील की। इसके साथ ही दिल्ली में सम-विषम अभियान दोबारा शुरु हो गया।
2 of 10
ऑड ईवन दोबारा का रियल टेस्ट
- फोटो : केजरीवाल के ट्वीटर अकाउंट से
15 से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के पहले दिन दिल्ली की कई सड़कों पर गाड़ियों की संख्या कम दिखाई दी। केजरीवाल ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ऐसी कई तस्वीरें भी शेयर की।
3 of 10
ऑड ईवन दोबारा का रियल टेस्ट
- फोटो : केजरीवाल के ट्वीटर अकाउंट से
हालांकि केजरीवाल ने सड़कों पर वाहनों की कम संख्या वाली तस्वीरों के साथ इसका उल्लंघन करने वालों और उनके चालान कटने की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
4 of 10
ऑड ईवन दोबारा का रियल टेस्ट
- फोटो : केजरीवाल के ट्वीटर अकाउंट से
बता दें कि दिल्ली सरकार ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए 2000 ट्रैफिक पुलिकर्मियों सहित सिविल डिफेंस के 5000 कार्यकर्ताओं को भी सड़क पर उतारा है।
5 of 10
ऑड ईवन दोबारा का रियल टेस्ट
- फोटो : केजरीवाल के ट्वीटर अकाउंट से
दिल्ली में धौला कुंआ की ओर जाने वाली सड़कों पर रोज की तुलना में वाहनों की संख्या काफी कम दिखी। हालांकि इस दौरान भी लोगों को ईवन नंबर की गाड़ी के साथ देखा गया जिनमें से कुछ ट्रैफिक पुलिस के हत्थे भी चढ़े।