फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस ने खंगाला रिटायर्ड कोस्ट गार्ड अफसर का फोन, रोज मां से करती थीं बात, इन्हें की थी आखिरी कॉल

Tue, 16 Jul 2019 04:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 Jul 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
police checked mobile of retired coast guard officer sneha
स्नेहा सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पाक समुद्री सीमा में तट रक्षक अधिकारी रहीं स्नेहा सिंह कात्यात की मौत सिर पर गहरी चोट लगने और लंग्स फट जाने से हुई थी। इसकी पुष्टि सोमवार को हुए पोस्टमार्टम में हुई। मालूम हो कि देश की चार महिला कोस्ट गार्ड अफसरों में शामिल रहीं स्नेहा सिंह कात्यात (30) की रविवार को लखनऊ के पीजीआई के अंसल सिटी स्थित लेवाना सेलेब्रिटी गार्डन अपार्टमेंट में नौवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पाकिस्तान समुद्री सीमा पर तैनात रहीं स्नेहा का शव अपार्टमेंट की खुली पार्किंग में पड़ा मिला। स्नेहा ने 6 जुलाई को डिप्टी कमांडेंट पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। सीसीटीवी फुटेज में स्नेहा सुबह करीब पौने 9 बजे आठवीं मंजिल की सीढ़ियों से नौवें तल पर जाते दिख रही हैं। पुलिस का मानना है कि स्नेहा ने खुदकुशी की है। हालांकि पति अरविंद ने इसे हादसा बताते हुए तहरीर दी है।

police checked mobile of retired coast guard officer sneha
हादसा - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पुलिस ने जब स्नेहा का फोन खंगाला तो सामने आया कि उसने आखिरी बार मां सुमन से बात की थी। पुलिस ने जब संपर्क किया तो सुमन ने बताया कि 19 मिनट की बातचीत के दौरान बेटी काफी निराश लग रही थी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सरोज के मुताबिक, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि पीजीआई के अंसल सिटी स्थित लेवाना सेलेब्रिटी गार्डन अपार्टमेंट में रविवार को नौवीं मंजिल से गिरकर रिटायर्ड कोस्ट गार्ड अफसर स्नेहा सिंह कात्यात (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।

police checked mobile of retired coast guard officer sneha
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, स्नेहा सिंह कात्यात मूलरूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की रहने वाली थीं। उन्होंने कुछ सप्ताह पहले ही नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। यहां वह पति अरविंद, उनके बड़े भाई अजय सिंह और भाभी सुप्रिया के साथ अपार्टमेंट के दूसरे फ्लोर पर स्थित फ्लैट नंबर 201 में रहती थीं। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सरोज के मुताबिक, सोमवार देर शाम डॉक्टरों ने स्नेहा कात्यात का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, सिर की सभी हड्डियां टूट गई थीं। दाहिने हाथ की कोहनी टूटी थी। काफी ऊंचाई से गिरने के कारण लंग्स व लीवर फट गया था। बाएं हाथ व पीठ पर चोट के निशान मिले हैं। सीने की सारी हड्डियां टूट गई थीं। डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित कर लिया है। वहीं, स्वाब भी बनाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गहरी चोट लगने के कारण मौत की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
police checked mobile of retired coast guard officer sneha
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रोज फोन पर मां से बात करती थीं स्नेहा
इंस्पेक्टर ने बताया कि स्नेहा का मोबाइल चेक किया गया। पता चला कि हादसे से पहले उसने आखिरी बार अपनी मां सुमन से बात की थी। यह कॉल 8.20 बजे से 8.39 बजे तक चली थी। इस पर पुलिस ने सुमन से फोन पर संपर्क किया। सुमन ने बताया कि स्नेहा हर रोज कॉल करती थी। रविवार सुबह बातचीत के दौरान वह काफी निराश लग रही थी। हालांकि तब वह ये नहीं भांप पाई थीं कि स्नेहा के साथ क्या होने वाला है। इंस्पेक्टर ने बताया कि स्नेहा के पिता गोविंद व मां सुमन देर रात लखनऊ पहुंचेंगे। तब उनसे विस्तार में बात की जाएगी।

विज्ञापन
police checked mobile of retired coast guard officer sneha
हादसा - फोटो : अमर उजाला

दोनों की थी यह दूसरी शादी
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, अरविंद व स्नेहा की पहले भी शादी हो चुकी थी। दोनों ने तलाक लिया था या नहीं इसके बारे में कुछ कह नहीं सकते हैं। करीब ढाई साल से दोनों के बीच प्रेमसंबंध थे। स्नेहा ने दो साल पहले ही 2017 जुलाई में नौकरी छोड़ने का नोटिस दिया था। 30 मई 2019 को दोनों ने शादी की। छह जुलाई को स्नेहा ने नौकरी से त्यागपत्र दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed