{"_id":"579edd8b4f1c1be3762b92de","slug":"indiranagar-sheela-dey-murder-worked-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: बीवी के शौक पूरे करने के लिए परिचित ने काटा था मां-बेटी का गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुलासा: बीवी के शौक पूरे करने के लिए परिचित ने काटा था मां-बेटी का गला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 02 Aug 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
मामले का खुलासा करती मंजिल सैनी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के इंदिरानगर सेक्टर नौ में शुक्रवार को हुई महिला की हत्या का खुलासा हो गया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच और इंदिरानगर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। अभियुक्त ने बताया कि पैसे के लालच में वारदात को अंजाम दिया। मृतका उनकी परिचित थी और अकेली रहती थी। उन्हें पता था कि पिता अच्छी सर्विस से रिटायर हुए हैं।
हत्या
- फोटो : amar ujala
गिरफ्तार हुए अभियुक्त आदित्य कश्यप ने बताया कि वह इलेक्ट्रानिक मैकेनिक का काम करता है। कुछ समय पहले मृतका शीला डे उसकी दुकान पर सामाना लेने आई थी। उसी दौरान दोनों की जान-पहचान हो गई और दोनों फोन पर बातें करने लगे। आदित्य ने बताया कि वह उनके घर भी आता-जाता था। इसी बीच जनवरी में उसकी शादी हो गई।
हत्या
- फोटो : amar ujala
अभियुक्त आदित्य की पत्नी ने उससे घुमाने ले चलने को कहा लेकिन उसके पास पत्नी के शौक पूरे करने के पैसे नहीं थे। उसने बताया कि अपने दोस्तों की आरामभरी जिंदगी देखकर वह परेशान रहने लगा। आदित्य ने अपनी परेशानी अपने दोस्त गोपी दास को बताई। तब दोस्त के साथ मिलकर मर्डर के बाद घर से माल लूटने की योजना बनाई। आदित्य ने शुक्रवार सुबह 9 बजे शीला से फोन करके घर आने की बात कही। इस पर शीला ने कहा कि वह बिजी है दोपहर में 3 बजे तक आएं तब बात करेगी। इसके बाद दोनों अभियुक्त बांका, अलमारी तोड़ने के सामान लेकर पूरी योजना के साथ पहुंचे। दरवाजा खुलते ही ब्रेक वायर से शीला का गला कस दिया और बांके से गला रेत दिया। दोनों लूटपाट कर रहे थी तभी शीला की बेटी ने देख लिया। दोनों अभियुक्तों ने उसका भी गला रेत दिया और टेबलेट, मोबाइल और जेवरात लूटकर बाहर से ताला लगाकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : amar ujala
बता दें कि बीते शुक्रवार इंदिरानगर के सेक्टर नौ में बदमाशों ने एसके डे के घर पर धावा बोला था। घर में मौजूद उनकी बेटी शीला डे (34) की बेडरूम में गला काटकर हत्या की और 12 साल की नातिन श्रुति का भी गला काट दिया। एक निजी कंपनी में काम करने वाले एसके डे के मुताबिक वे रात 8 बजे घर लौटे। गेट पर बाहर से ताला लटका देखकर बेटी व नातिन की आसपास ढूंढा। कुछ पता न चलने पर उन्होंने दामाद दिलीप को कॉल करके बुलाया।
विज्ञापन
शीला डे मर्डर
- फोटो : amar ujala
दिलीप ने दरवाजा खटखटाया तो खून से लथपथ श्रुति लड़खड़ाते हुए ड्राइंग रूम से निकली और दरवाजे के पास गिर गई। दिलीप ने पुलिस को कॉल करने के साथ आसपास के लोगों की मदद से ताला तोड़ा।