फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   deputy cm dr dinesh sharma on 12 days old baby killed by monkey in agra

बंदरों को पकड़ने के लिए प्रदेश स्तर पर चल रही तैयारी: उप मुख्यमंत्री

Mon, 19 Nov 2018 04:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 19 Nov 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
deputy cm dr dinesh sharma on 12 days old baby killed by monkey in agra
उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि बंदरों को पकड़ने के लिए प्रदेश स्तर पर रणनीति बनाई जाएगी। इसके लिये उच्च स्तर पर तैयारी चल रही है। स्वानों की भी नसबंदी होगी। उप मुख्यमंत्री ने सोमवार को आगरा में यह बातें कहीं। 
विज्ञापन


12 नवंबर को आगरा के रुनकता में मां को गोद में दूध पी रहे बच्चे को बंदर ने छीन कर मार डाला था। इस घटना ने हर किसी का दिल झकझोर दिया। स्थानीय लोग बंदरों को पड़कवाने की मांग जोरशोर से उठा रहे हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को आगरा आए उप मुख्यमंत्री के सामने भी यह मुद्दा उठाया गया। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही बंदरों पकड़ा जाएगा। प्रदेश स्तर पर इसके लिए रणनीति तय होगी। तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चार राज्यों में जीत का दावा

अयोध्या में राम मंदिर पर दिनेश शर्मा ने कहा कि यह मुद्दा हमारे घोषणा पत्र में है। भाजपा न्याय पालिका का सम्मान करती है। विपक्ष का काम ही आरोप लगाना है। इस दौरान उन्होंने पांच से चार राज्यों में जीत का दावा किया। 

सपा-बसपा पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महागठबंधन की वजह से भाजपा नहीं डरी है। भाजपा तो चाहती है कि जल्दी इनका गठबंधन हो जाए। क्योंकि भाजपा को इनसे नहीं बल्कि इनको भाजपा से डर है।

कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चोर होने का आरोप लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने पलटवार किया। सोनिया और राहुल का नाम लिए बैगर दिनेश शर्मा ने कहा कि जो जमानत पर चल रहे हैं। वही उल्टे सीधे आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed