यूपी के सीएम अखिलेश यादव को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से सम्मानित किया गया। क्या आप जानते हैं क्यों? जानने के लिए देखें यहां...
2 of 8
गौरैया दिवस पर मिला सम्मान
- फोटो : Amar Ujala
विश्व गौरैया दिवस के मौके पर सीएम अखिलेश को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से सम्मानित किया गया। ये सम्मान उन्हें सबसे ज्यादा ‘बर्ड वॉचिंग’ के लिए मिला।
3 of 8
गौरैया दिवस पर मिला सम्मान
- फोटो : Amar Ujala
गौरैया दिवस के मौके पर सीएम अखिलेश ने लामार्टिनियर ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गौरैया से संबंधित पुस्तक व फिल्म (सीडी) का विमोचन भी किया गया। गौरैया से ही संबंधित फर्स्ट डे स्टैंप कवर का अनावरण भी किया।
4 of 8
गौरैया दिवस पर मिला सम्मान
- फोटो : Amar Ujala
बता दें कि सीएम अखिलेश ने बीते दिसंबर आगरा में इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का भी उद्घाटन किया था। इस फेस्टिवल के पीछे उनका मकसद उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘बर्ड वॉचिंग डेस्टिनेशन’ के तौर पर स्थापित करना था।
5 of 8
गौरैया दिवस पर मिला सम्मान
- फोटो : Amar Ujala
सीएम अखिलेश का मानना है कि टीवी और वाट्सएप पर लगे रहने में उतनी खुशी नहीं मिलती जितनी चिड़ियों को देखकर मिलती है।