फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो बच्चों सहित 4 की मौत: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, पिकनिक मनाकर लौट रहा था परिवार, छह की हालत गंभीर

Mon, 02 Jan 2023 12:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 02 Jan 2023 12:49 PM IST
सार

थाना प्रभारी जनक राम कुर्रे ने बताया कि नए साल के जश्न को देखते हुए पिकनिक स्पॉट बेने में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। हादसे की सूचना पर कांस्टेबल सुभाष ने लिफ्ट मांगकर घायलों को बाहर निकाला और फिर अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
two children including four killed after car collided with tree in jashpur
पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के जशपुर में नए साल के पहले दिन रविवार शाम को हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। जबकि छह लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो लोगों को रांची रेफर किया गया है। जबकि चार अन्य स्थानीय होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। हादसा नारायणपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। 

two children including four killed after car collided with tree in jashpur
पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गुल्लू फाल से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे
जानकारी के मुताबिक, जशपुर के ही नारायणपुर में बिलासपुर गांव निवासी अनिल सिंह (42) पुत्र राजेंद्र सिंह अपने परिवार और अन्य रिश्तेदारों के साथ रविवार को पिकनिक मनाने के लिए गुल्लू फाल गए थे। वहां से शाम करीब 5 बजे सभी लोग कार से लौट रहे थे। अभी वे गुल्लू फाल व बेने के बीच घाट से नीचे उतर रहे थे कि मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। 

two children including four killed after car collided with tree in jashpur
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
11 माह की बच्ची और आठ साल के बच्चे की भी मौत
हादसे में अनिल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान आसपास के अन्य लोगों ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कार में फंसे अन्य लोगों को बाहर निकाला गया और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान अनिल सिंह के 8 साल के बेटे मोहित, नारायणपुर के चराईमारा निवासी यशवंत सिंह की 11 माह की बेटी वेनिशा और साहीडांड निवासी जयंती (46) पत्नी राजेंद्र सिंह ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
two children including four killed after car collided with tree in jashpur
हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह लोग हुए हैं घायल
हादसे के समय कार में 10 लोग सवार थे। इनमें छह लोग घायल हैं। इनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। इनमें से बिलासपुर गांव निवासी सेवन्ती सिंह (11) पुत्री दीपक सिंह और रीमा सिंह (18) पुत्री नंद किशोर सिंह को रांची रेफर किया गया है। जबकि बिलासपुर गांव निवासी पांच साल के सचिन पुत्र मिलेश्वर सिंह, जयंती के पति राजेंद्र सिंह, मनीत सिंह की 12 साल की बेटी नेहा और कार चालक गिरधारी सिंह (45) होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती हैं। 
विज्ञापन
two children including four killed after car collided with tree in jashpur
नारायणपुर थाना। - फोटो : social media
लिफ्ट लेकर अस्पताल भेजे गए घायल
थाना प्रभारी जनक राम कुर्रे ने बताया कि नए साल के जश्न को देखते हुए पिकनिक स्पॉट बेने में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। हादसे की सूचना पर कांस्टेबल सुभाष ने लिफ्ट मांगकर घायलों को बाहर निकाला और फिर अस्पताल भेजा। इसके बाद हवलदार रामानुजम पांडेय के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों ने अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान पिकनिक से लौट रहे अन्य पर्यटकों ने भी मदद की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed