फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लापता CRPF जवान लौटा: कहा- पत्नी टॉर्चर करती थी, रोज झगड़ा करती, इसलिए चला गया; 52 दिन पहले घर से निकला था

Tue, 24 Jan 2023 04:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Jan 2023 04:47 PM IST
सार

पुलिस गांव पहुंची और निर्मल को वहां से बरामद किया। जवान ने पुलिस को बताया है कि वह पारिवारिक विवाद और रोज के लड़ाई-झगड़े से परेशान होकर घर से निकला था। इसके बाद अपने गांव में जाकर छिप गया। पुलिस ने जवान को बड़े भाई विनोद कटारिया के सुपुर्द किया है। 

विज्ञापन
missing crpf  jawan returns home after 52 days in chhattisgarh jagdalpur
भाई और पत्नी के साथी सीआरपीएफ जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से करीब दो माह से लापता CRPF जवान निर्मल कटारिया लौट आया है। बस्तर स्थित अपने घर से भागने के बाद वह अपने पैतृक निवास मध्य प्रदेश के रतलाम में रह रहा था। वहीं से बस्तर पुलिस ने उसे बरामद किया और साथ लेकर लौटी। जवान निर्मल ने बताया कि उसकी पत्नी टॉर्चर करती थी। रोज झगड़े और मारपीट होती। इसके चलते वह चला गया था। हालांकि उसकी पत्नी ने इन आरोपों को झूठा बताया है। 



यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: बस्तर में तैनात MP का CRPF जवान एक माह से लापता, चार साल के बच्चे संग पत्नी मांग रही आर्थिक मदद

missing crpf  jawan returns home after 52 days in chhattisgarh jagdalpur
सीआरपीएफ जवान निर्मल कटारिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सब्जी लेने जाने की बात कहकर निकला, फिर नहीं लौटा
जानकारी के मुताबिक, निर्मल कटारिया सीआरपीएफ 80वीं बटालियन का जवान है और जगदलपुर में नक्सल मोर्चे पर तैनात था। वह तीन दिसंबर को पत्नी हिना से सब्जी लेकर आने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। काफी तलाश के बाद भी जब जवान नहीं लौटा और उसका पता नहीं चला तो पत्नी ने बस्तर के बोधघाट थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। वहीं अफसरों को भी इसकी जानकारी दी। 

missing crpf  jawan returns home after 52 days in chhattisgarh jagdalpur
सीआरपीएफ जवान की पत्नी अपने बच्चे के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बड़े भाई के सुपुर्द किया गया जवान को
नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि जवान के नंबर को ट्रेस किया गया तो उसकी लोकेशन रतलाम के शैलाना गांव में मिली। इस पर पुलिस गांव पहुंची और निर्मल को वहां से बरामद किया। जवान ने पुलिस को बताया है कि वह पारिवारिक विवाद और रोज के लड़ाई-झगड़े से परेशान होकर घर से निकला था। इसके बाद अपने गांव में जाकर छिप गया। पुलिस ने जवान को बड़े भाई विनोद कटारिया के सुपुर्द किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
missing crpf  jawan returns home after 52 days in chhattisgarh jagdalpur
पैतृक गांव से ढूंंढकर लाई पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पहले भी हुआ था गायब, तब पुलिस ढूंढकर लाई थी
इससे पहले भी जवान एक बार लापता हो चुका था, तब सीआरपीएफ अफसरों ने जवान की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। इसके बाद पुलिस उसे ढूंढकर लाई और अफसरों के सुपुर्द किया था। बताया जा रहा है कि घर पर आने के कुछ ही घंटों के बाद दोबारा जवान लापता हो गया। तब अफसरों ने बताया था कि जवान पारिवारिक कारणों से मानसिक तनाव में है। वह बार-बार क्यों चला जाता है, पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed