छत्तीसगढ़ में चल रही जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने भी समर्थन कर दिया है। वह मंगलवार को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। वहां उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की लड़ाई में मरीज फंसे हुए हैं। उन्होंने डॉक्टरों की मांग को जायज बताते हुए उनका मानदेय बढ़ाए जाने की मांग रखी। वहीं हड़ताली डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में ही दो बेड लगाकर रक्तदान किया।
हड़ताली डॉक्टरों के समर्थन में पूर्व मंत्री: केदार कश्यप ने कहा- सीएम-स्वास्थ्य मंत्री की लड़ाई में फंसे मरीज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 24 Jan 2023 03:14 PM IST
सार
मेकाज के 600 बिस्तर वाले अस्पताल में अधिकतर वार्ड खाली पड़े है। कई मरीजों को भी छुट्टी दे दी गई है। तमाम मरीज खुद ही छुट्टी लेकर घर जा रहे हैं और बैगा का सहारा ले रहे हैं। हड़ताल का असर वार्डो में भर्ती गंभीर मरीजों के लिए देखने को मिल रहा है। सीनियर डॉक्टर एक बार देखने के बाद चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन