{"_id":"6784d6da8add63629f0d6b82","slug":"cherchera-festival-celebrated-in-chhattisgarh-today-children-visit-every-house-2025-01-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में आज धूमधाम से मन रहा छेरछेरा पर्व: घर-घर पहुंच रहे बच्चे, जानिये क्यों मनाते हैं ये त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में आज धूमधाम से मन रहा छेरछेरा पर्व: घर-घर पहुंच रहे बच्चे, जानिये क्यों मनाते हैं ये त्योहार
Mon, 13 Jan 2025 02:33 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:33 PM IST
सार
Cherchera Festival 2025: छत्तीसगढ़ में आज 13 जनवरी सोमवार को लोक आस्था का पर्व छेरछेरा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
छेरछेरा पर्व पर जश्न मनाते आदिवासी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Cherchera Festival 2025: छत्तीसगढ़ में आज 13 जनवरी सोमवार को लोक आस्था का पर्व छेरछेरा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बच्चे और बच्चियां सुबह से ही टोली बनाकर लोगों के घरों में पहुंचकर छेरछेरा गीत गा रहे हैं। दान मांग रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
बच्चे और बच्चियों घर-घर जाकर छेरछेरा पर दान मांगते हैं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम साय ने कहा कि महादान और फसल उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला छेरछेरा त्योहार हमारी सामाजिक समरसता, दानशीलता की और समृद्ध गौरवशाली परम्परा का संवाहक है। इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी इसलिए लोग धान के साथ साग-भाजी, फल का दान भी करते हैं।
बच्चियां टोली बनाकर घर-घर पहुंचती हैं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानिये क्यों मनाते हैं ये त्योहार...
महादान और फसल उत्सव के रूप मनाया जाने वाला छेरछेरा पर्व छत्तीसगढ़ के सामाजिक समरसता और समृद्ध दानशीलता का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ में छेरछेरा पर्व नई फसल के घर आने की खुशी में और पौष पूर्णिमा के दिन बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से घरों में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती है।
महादान और फसल उत्सव के रूप मनाया जाने वाला छेरछेरा पर्व छत्तीसगढ़ के सामाजिक समरसता और समृद्ध दानशीलता का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ में छेरछेरा पर्व नई फसल के घर आने की खुशी में और पौष पूर्णिमा के दिन बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से घरों में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के घर पहुंचने पर लोग उन्हें दान में चावल और धान देते हैं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दिन बच्चे एकत्र होकर घर-घर जाकर धान मांगते हैं। बच्चे गाना गाते और झूमते हुए घर-घर जाकर धान मांगते है। सभी लोग बच्चों को धान और चावल दान में देते हैं। किसान बड़े ही धूमधाम के साथ इस पर्व को मनाते हैं। इस त्यौहार के दिन किसानों के घर में धान की नई फसल होने से धान की ढेर लग जाती है।
विज्ञापन
बच्चों को चावल और धान दान करती महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीण क्षेत्रों लोग धान दान करते हैं। छेरछेरा त्यौहार के दिन शाकम्भारी देवी की पूजा की जाती है। छेरछेरा पर्व से 15 दिन पहले ही बच्चे टोलियां बनाकर घर-घर जाकर दान मांगते हैं।