फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रायपुर में निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा: दो मजदूरों की इलाज के दौरान मौत, देखें भयावह हादसे की तस्वीरें

Sat, 11 Jan 2025 07:22 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 11 Jan 2025 07:22 PM IST
सार

Raipur Building accident News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वीआईपी रोड स्थित एक कॉप्लेक्स के सातवीं मंजिल की सेंट्रिंग गिरने से 10 मजदूर दब गए। 

विज्ञापन
Raipur accident news: Two workers died, six injured in building centring frame crash
राहत कार्य जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Raipur Building accident News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वीआईपी रोड स्थित एक कॉप्लेक्स के सातवीं मंजिल की सेंट्रिंग गिरने से 10 मजदूर दब गए। 



 
Raipur accident news: Two workers died, six injured in building centring frame crash
घटना स्थल पर पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनमें घायल नौ मजदूरों में से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं आठ मजदूरों का इलाज चल रहा है। कलेक्टर गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।



 
Raipur accident news: Two workers died, six injured in building centring frame crash
घटना स्थल पर जेसीबी से मलबे को हटाया जा रहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 10 घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। बताया जाता है कि वीआईपी रोड स्थित अविनाश एलिगेंस की निर्माणाधीन रेसिडेंशियल कॉप्लेक्स की सेंट्रिंग गिरने से 10 मजदूर दब गए।  सभी को बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया गया है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raipur accident news: Two workers died, six injured in building centring frame crash
प्रशानस रेसक्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद हैं। सभी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।  बताया जाता है कि ढलाई के दौरान सातवीं मंजिल की सेंट्रिंग गिरने से मजदूर नीचे गिर गये। मलबे में दबे 10 मजूदरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। नौ मे से दो मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम रहमत खान है। 

पुलिस प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर कलेक्टर गौरव सिंह समेत प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद हैं। सभी बचाव कार्य में लगे है। हादसे वाली जगह पर तीन मंजिला रेसिडेंशियल कॉप्लेक्स बनाने का काम चल रहा था, जहां छत ढलाई के दौरान ये घटना घटी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed