फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   One government department has disconnected the electricity supply of another; residents may face increased dif

धमतरी: बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली, 96 हजार रुपये बकाया होने पर कार्रवाई

Tue, 08 Sep 2026 02:13 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 02:13 PM IST
सार

जिले में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां बिजली बिल नहीं जमा करने पर एक सरकारी विभाग के ही बिजली काट दी गई। जिस कार्यालय में करोड़ो रुपए की जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री की जाती है,उस विभाग ने ही बिजली बिल जमा करना जरूरी नहीं समझा।

विज्ञापन
One government department has disconnected the electricity supply of another; residents may face increased dif
जिला पंजीयक कार्यालय की काटी बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले में बिजली विभाग की कार्रवाई का एक मामला चर्चा में है। बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर जिला पंजीयक कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। बताया जा रहा है कि कार्यालय पर पिछले कई महीनों से बिजली बिल बकाया था और यह राशि बढ़कर करीब 96 हजार रुपये पहुंच गई थी। बकाया राशि का भुगतान नहीं होने पर बिजली विभाग ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला पंजीयक कार्यालय की ओर से लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं किया जा रहा था। बकाया बढ़ने के बाद बिजली विभाग ने संबंधित कार्यालय को राशि जमा करने के लिए कई बार सूचना दी। जिला प्रशासन की ओर से भी बकाया बिजली बिल का भुगतान जल्द करने के निर्देश दिए जाने की बात सामने आई है। इसके बावजूद राशि जमा नहीं होने पर बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया।
विज्ञापन


करोड़ों की संपत्तियों की होती है रजिस्ट्री
जिला पंजीयक कार्यालय में जमीन और संपत्तियों की रजिस्ट्री से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य होते हैं। रोजाना बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्री और अन्य दस्तावेजी प्रक्रियाओं के लिए कार्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में बिजली कनेक्शन कटने से कार्यालय के नियमित कामकाज पर असर पड़ने की आशंका है। खासकर कंप्यूटर और अन्य विद्युत आधारित व्यवस्थाओं पर निर्भर काम प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकाया पर सरकारी विभागों को भी राहत नहीं
बिजली विभाग के जिला मैनेजर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि बिजली बिल बकाया होने की स्थिति में सरकारी विभागों को भी कार्रवाई से छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन सरकारी कार्यालयों पर बिजली बिल बकाया है, उनके खिलाफ भी नियमानुसार इसी तरह कार्रवाई की जाएगी। सरकारी कार्यालय का बिजली कनेक्शन काटे जाने के बाद अब जिले के अन्य विभागों के बकाया बिजली बिलों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। बिजली विभाग के रुख से साफ है कि बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वाले सरकारी कार्यालय भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed