{"_id":"67dd7bdba349644438028969","slug":"bijapur-and-kaknker-chhattisgarh-naxalite-encounter-20-naxalites-identified-see-here-full-details-2025-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ नक्सली मुठभेड़: 20 नक्सलियों की हुई शिनाख्त, 10 की पहचान बाकी, बड़े कैडर के थे 18 नक्सली,देखें फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ नक्सली मुठभेड़: 20 नक्सलियों की हुई शिनाख्त, 10 की पहचान बाकी, बड़े कैडर के थे 18 नक्सली,देखें फोटो
Fri, 21 Mar 2025 08:16 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/जगदलपुर/कांकेर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/जगदलपुर/कांकेर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 21 Mar 2025 08:16 PM IST
सार
Chhattisgarh Naxalite encounter:सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को ढेर किया था। बीजापुर में बड़े नक्सल कैडर को मार गिराने में जवानों ने सफलता पायी थी।
विज्ञापन
बरामद नक्सली हाथियार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Chhattisgarh Naxalite Encounter:सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को ढेर किया था। बीजापुर में बड़े नक्सल कैडर को मार गिराने में जवानों ने सफलता पायी है। बीजापुर मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने कुल 26 नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें 14 महिला समेत 12 पुरुष नक्सली शामिल हैं। कुल 26 नक्सलियों के शव समेत अत्याधुनिक हथियार बरामद किये गये हैं। इनमें एके-47, स्नाईपर एसएलआर, इंसास रायफल, 303 रायफल नक्सलियों के निर्मित रॉकेट लॉन्चर , बीजीएल लॉन्चर हथियार एवं अन्य विस्फोटक सामान शामिल हैं।
बरामद गोला, बारूद और हथियार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीजापुर में 26 में से 18 नक्सलियों की हुई शिनाख्त
मारे गए नक्सलियों में नौ पीपीसीएम सदस्य पांच-पांच लाख के इनामी, एक डीवीसीएम 8 लाख के इनामी और 8 एसीएम के 5-5 लाख के इनामी शामिल हैं। बाकि 8 नक्सलियों का शिनाख्त की जा रही है।
मारे गए नक्सलियों में नौ पीपीसीएम सदस्य पांच-पांच लाख के इनामी, एक डीवीसीएम 8 लाख के इनामी और 8 एसीएम के 5-5 लाख के इनामी शामिल हैं। बाकि 8 नक्सलियों का शिनाख्त की जा रही है।
बीजापुर में 26 में से 18 नक्सलियों की हुई शिनाख्त
- सीतो कड़ती, निवासी मुण्डेर थाना मिरतुर, पदनाम - डीव्हीसीएम पश्चिम बस्तर डिवीजन, इनाम 08.00 लाख
- सुकई हपका, निवासी काकेकोरमा थाना बीजापुर, पदनाम-एसीएम, 5 लाख इनाम
- सुक्की पूनेम, निवासी पुसनार थाना गंगालूर, एसीएम, पश्चिम बस्तर डिवीजन, 5 लाख इनाम
- कांती लेकाम, निवासी पेददापाल, पदनाम- एसीएम, पश्चिम बस्तर डिवीजन, 5 लाख इनाम
- मधु कुंजाम, निवासी रामपुर थाना गंगालूर, पदनाम- एसीसम, पश्चिम बस्तर डिवीजन, 5 लाख इनाम
- सुखराम ओयाम, निवासी मिरतुर थाना मिरतुर, पदनाम- एसीएम, पश्चिम बस्तर डिवीजन,इनाम 5 लाख
- कोसी पूनेम, निवासी कोकरा थाना बीजापुर, पदनाम-पीपीसीएम, प्लाटून नम्बर 13, 5 लाख इनाम
- वागा, निवासी बेचापाल थाना मिरतुर, पदनाम- पीपीसीएम, प्लाटून नम्बर 13, 5 लाख इनाम
- बुधरू पूनेम, निवासी मुनगा थाना गंगालूर, पदनाम-पीपीसीएम, प्लाटून नम्बर,13, 5 लाख इनाम
- आयते हेमला, निवासी कोकरा थाना बीजापुर, पदनाम- पीएलजीए प्लाटून मेंबर, प्लाटून नम्बर-13, 5 लाख इनाम
- लच्छी पूनेम, निवासी डोडीतुमनार थाना गंगालूर, पदनाम- पीएलजीए प्लाटून मेंबर, प्लाटून नम्बर-13, 5 लाख इनाम
- जुगनी, निवासी भैरमगढ़, पदनाम- पीएलजीए प्लाटून मेंबर, प्लाटून नम्बर-13, 5 लाख इनाम
- सरिता निवासी बेलमनेण्ड्रा थाना आवापल्ली, पदनाम- पीएलजीए प्लाटून मेंबर, प्लाटून नम्बर-13, इनाम 5 लाख इनाम
- नन्दा, निवासी मुतवेंडी थाना गंगालूर, पदनाम- पीएलजीए प्लाटून मेंबर, प्लाटून नम्बर-13, 5 लाख इनाम
- .जितेन्द्र निवासी फरसेगढ क्षेत्र, पदनाम- पीएलजीए प्लाटून मेंबर, प्लाटून नम्बर-13, 5 लाख इनाम
- मोटू पोड़ियामी, निवासी हकवा, थाना मिरतुर, पदनाम- पीएलजीए प्लाटून मेंबर, प्लाटून नम्बर-13, 5 लाख इनाम
- लखमा ओयाम, निवासी पीड़िया थाना गंगालूर, पदनाम- पीएलजीए प्लाटून मेंबर, प्लाटून नम्बर-13, 5 लाख इनाम
- मंगू ओयाम, निवासी पीड़िया थाना गंगालूर पदनाम- पीएलजीए प्लाटून मेंबर, प्लाटून नम्बर-13, इनाम 5 लाख इनाम
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथियारों का अवलोकन करते फोर्स के जवान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांकेर में मारे गये दो नक्सलियों की हुई शिनाख्त
- नक्सली मिलिट्री कंपनी नम्बर 5 सदस्य लोकेश हेमला, 8 लाख का इनाम
- जगत उर्फ गगन प्लाटून नम्बर- 17/ किसकोड़ो एलओएस सदस्य, 2 लाख का इनाम
- 2 नक्सलियों की पहचान बाकी है
विज्ञापन
बरामद हथियारों का अवलोकन करते जवान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीजापुर से बरामद हथियार एवं अन्य सामग्री-
- 1 नग एके 47 रायफल , 2 मैगजीन, 36 नग कारतूस
- 1 नग स्नाईपर एसएलआर रायफल, 4 मैगजीन,04 नग कारतूस
- 1 नग इंसास रायफल, 1 नग मैगजीन, 1 नग कारतूस
- 3 नग 303 रायफल, 4 मैगजीन, 64 नग कारतूस
- 1 नग 315 बोर रायफल, 1 मैगजीन, 40 नग कारतूस
- 2 नग 12 बोर गन, 40 सेल
- 1 नग बीजीएल रॉकेट लॉन्चर बड़ा मय स्टेण्ड, 9 नग बीजीएल सेल, स्पेंटल-15 नग बड़ा
- 3 नग बीजीएल रॉकेट 5 नग सेल, स्पेंटल-26 नग छोटा
- 6 नग सिंगल शार्ट
- इसके अलावा कई लोडिंग राइफल, आईईडी भारी मात्रा में कारतूस एवं गोला-बारूद सामग्री
- नक्सली वर्दी, नक्सली साहित्य, बैटरी, रेडियो, मल्टीमीटर, मेडिकल किट, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, दवाइयां एवं दैनिक उपयोग की सामग्री