पीएम से पहले आप मिलिए, 'जेड प्लस' की टीम से
‘जेड प्लस’ मूवी की स्टारकास्ट प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ पहुंची। तस्वीरों में आप भी मिलिए फिल्म के कलाकारों से।
पीएम से पहले आप मिलिए, 'जेड प्लस' की टीम से
फिल्म के कलाकार मोना सिंह, आदिल हुसैन, मुकेश तिवारी और हृषिता भट्ट प्रमोशन कार्यक्रम में मौजूद रहे।
पीएम से पहले आप मिलिए, 'जेड प्लस' की टीम से
फिल्म के डायरेक्टर और अन्य कलाकारों ने फिल्म की स्टोरी, पटकथा और इसके निर्माण से जुड़ीं कई बातें पत्रकारों से शेयर की।
पीएम से पहले आप मिलिए, 'जेड प्लस' की टीम से
फिल्म के डायरेक्टर डॉ. चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि फिल्म की कहानी राजस्थान के एक छोटे से कस्बे फतेहपुर से जुड़ी हुई है। यहां एक दिन प्रधानमंत्री के आने की खबर पहुंचती है। इससे अंजान सा एक कस्बा एक दम से सबकी निगाहों में चढ़ जाता है।
पीएम से पहले आप मिलिए, 'जेड प्लस' की टीम से
दौरे के दौरान कस्बे में रहने वाले एक पंचरवाले से मुलाकात प्रधानमंत्री से होती है। पंचरवाले का किरदार आदिल ने निभाया है। पीएम से मुलाकात के बाद से उसकी दुनिया ही बदल जाती है। एकाएक ही वह वीवीआईपी बन जाता है।