{"_id":"57330b284f1c1b5923919927","slug":"yogeshwar-dutt-salman-khan-rio-olympic-goodwill-ambassador-wrestler-yogeshwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान को एंबेसडर बनाने पर ओलंपिक विजेता ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान को एंबेसडर बनाने पर ओलंपिक विजेता ने उठाए सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 May 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
इंटरनेशनल पहलवान योगेश्वर दत्त इंटरव्यू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो ओलंपिक के लिए अभिनेता सलमान खान को गुडविल एंबेसडर बनाए जाने पर ओलंपिक विजेता ने सवाल उठाए हैं।
इंटरनेशनल पहलवान योगेश्वर दत्त इंटरव्यू
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में सुखना लेक पर आए ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने बालीवुड अभिनेता सलमान खान द्वारा अपनी फिल्म सुल्तान में कुश्ती को प्रमोट करने पर खुशी तो जताई है, हालांकि उनको गुडविल अंबेसडर बनाए जाने पर आज भी सवाल उठाने से नहीं चूके।
इंटरनेशनल पहलवान योगेश्वर दत्त इंटरव्यू
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि वह अपनी इस बात पर कायम हैं कि खेल और फिल्म दो अलग अलग चीजें हैं। योगेश्वर दत्त ने कहा कि खेल की पहचान फिल्म से नहीं बल्कि खिलाड़ियों के पदक जीतने से होती है। इसलिए हीरो से रियल लाइफ काफी अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेशनल पहलवान योगेश्वर दत्त इंटरव्यू
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सलमान को रियो ओलंपिक के लिए गुडविल अबेंसडर बनाने के बारे में कहा की इस पद के लिए हमेशा खिलाड़ी को ही नियुक्त करना चाहिए। वहीं, सचिन तेंदुलकर को भी गुडविल अंबेसडर के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आईओए का बेहतरीन फैसला है। सचिन एक बेहतरीन खिलाड़ी रहे है, जिन्होंने क्रिकेट में कई सालों तक योगदान दिया हैं।
विज्ञापन
इंटरनेशनल पहलवान योगेश्वर दत्त इंटरव्यू
- फोटो : अमर उजाला
योगेश्वर ने कहा कि वह इस बार ओलंपिक में अपने पदक का रंग बदलने के लिए जोर लगा देंगे। पिछले ओलंपिक में योगेश्वर ने ब्रांज जीता था इसबार वह गोल्ड जीतना चहाते हैं। योगेश्वर ने कहा कि इस बार रियो ओलंपिक में चार से अधिक मेडल आने की उम्मीद है।