फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओलंपिक में हार के बाद योगेश्वर की मां की तबीयत बिगड़ी, रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 22 Aug 2016 09:42 AM IST
विजेंद्र कौशिक/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विजेंद्र कौशिक/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Mon, 22 Aug 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
yogeshwar dutt lose first match in rio olympic, mother fell ill and crying badly
रियो ओलंपिक में योगेश्वर दत्त का मुकाबला - फोटो : अमर उजाला
रियो ओलंपिक में पहले ही मुकाबले में योगेश्वर दत्त मंगोलिया से पहलवान से हार गए। उसके बाद से उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। तबीयत बिगड़ी।
yogeshwar dutt lose first match in rio olympic, mother fell ill and crying badly
रियो ओलंपिक में योगेश्वर दत्त का मुकाबला - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही मां ने देखा कि योगेश्वर हार गए, वे रोने लगी। अचानक उन्हें चक्कर आ गया और वे गिर पड़ी। यह देखकर वहां मौजूद लोगों के हा​थ पैर फूल गए। परिजन उन्हें तुंरत घर ले गए, जहां उन्हें दवाई दी गई। वहीं, योगेश्वर की मां ने डॉक्टर को बुलाने से मना कर दिया। साथ ही घरवालों को दरवाजा बंद करने को कह दिया। बताया जा रहा है कि वे किसी से बात नहीं करना चाहती।
yogeshwar dutt lose first match in rio olympic, mother fell ill and crying badly
रियो ओलंपिक में योगेश्वर दत्त का मुकाबला - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि आज रियो ओलंपिक में योगेश्वर गोल्ड मेडल के लिए खेल रहे हैं। इसके लिए सवेरे से ही उनके गांव में हवन यज्ञ किए जा रहे ​थे। उनकी जीत के लिए दुआएं मांगी जा रही थी। योगेश्वर की मां ने भी बेटे की कामयाबी के लिए मां सुशीला देवी शनिवार को रोहतक के अस्सी साल पुराने रूद्राभिषेक मंदिर में पहुंची और डेढ़ घंटा बेटे की कामयाबी के लिए पूजा-अर्चना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
yogeshwar dutt lose first match in rio olympic, mother fell ill and crying badly
रियो ओलंपिक में योगेश्वर दत्त का मुकाबला - फोटो : अमर उजाला
साथ ही अमर उजाला से खास बातचीत में मां ने कहा, बेटा रियो में जीतकर आएगा और वह उसे आते ही दूल्हन के साथ बांध दूंगी। योगेश्वर की मां ने भगवान शिवलिंग पर दूध चढ़ाकर ओलंपिक में बेटे योगी की कामयाबी की दुआएं मांगी थी। साथ ही रोहतक के ही रेलवे रोड के नजदीक शनि मंदिर में जाकर शनिदेव पर तेल चढ़ाया था।
विज्ञापन
yogeshwar dutt lose first match in rio olympic, mother fell ill and crying badly
रियो ओलंपिक में योगेश्वर दत्त का मुकाबला - फोटो : अमर उजाला
मां सुशीला देवी का कहना था कि योगेश्वर इस बार गोल्ड मेडल जीतने की ठानकर गए हैं। देश व उनके गुरू के लिए इससे बड़ा तोहफा नहीं हो सकता। मां ने बताया था कि योगेश्वर ने का फोन आया था। कह रहा था, मां पूरा जोर लगा दूंगा। देशवासी जीत के लिए दुआएं करें। तभी से लेकर अब तक पूरा परिवार, पूरा गांव और पूरा देश उनकी जीत के दुआएं कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed