फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बाप की कहानी- 'मेरी तो दुनिया ही उजड़ गई, अब पत्नी को क्या मुंह दिखाऊंगा'

Tue, 06 Jun 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Tue, 06 Jun 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
yamynanagar two brothers drowned in canal
नदी में डूबे यमुनानगर के दो भाई
मेरी तो दुनिया ही उजड़ गई, मैं अब पत्नी को क्या मुंह दिखाऊंगा। इस अभागे बाप की दर्दनाक कहानी सुनकर हर किसी की आंखें भर आई, आप भी जानिए।
yamynanagar two brothers drowned in canal
नदी में डूबे यमुनानगर के दो भाई
घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। गुमथला घाट पर गंगा दशहरे पर नहाने गए गांव जगुड़ी के रहने वाले दोनों सगे भाई मोहित और रोहित की नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों के शवों को नहर से निकाल लिया गया। मोहित का शव डूबने के दस मिनट बाद ही बाहर निकाल लिया गया था वहीं रोहित का शव शाम करीब सात बजे नदी से मिला।
yamynanagar two brothers drowned in canal
नदी में डूबे यमुनानगर के दो भाई
बेटों की मौत के बाद उनके पिता बलवंत ने बताया कि वह सुबह खेत जोतकर घर आया था। मन में विचार आया गंगा दशहरे पर माथा टेककर आएं। आज तक कभी माथा टेकने वहां गया नहीं था।पत्नी को कहा तो जवाब दिया कि आज तक वहां पर गए नहीं फिर आज क्यों जा रहे हैं। कहने पर पत्नी तैयार हो गई और बेटे रोहित (18) को लेकर कार में गुमथला घाट पर पहुंच गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
yamynanagar two brothers drowned in canal
नदी में डूबे यमुनानगर के दो भाई
वहां पहले ही छोटा बेटा मोहित (17) गया था। वह स्कूल की छुट्टियों में बुआ के घर गया था। इतना कहते ही जगुड़ी के रहने वाले बलवंत सिंह का गला भर जाता है और वह आगे कुछ नहीं बोल पाता। कुछ देर चुप रहने के बाद रोते हुए कहता है कि उसकी दुनिया उजड़ गई। दो बेटे ही थे और वे भी नहीं रहे। पत्नी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहा, क्योंकि उससे झूठ बोला है कि उनकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
yamynanagar two brothers drowned in canal
नदी में डूबे यमुनानगर के दो भाई
मृतक रोहित मोहित के बुआ के बेटे नरेंद्रपाल ने बताया कि रोहित मोहित को तैरना नहीं आता था। उनके साथ उसकी मौसी का बेटा पिंजौर का रहने वाला हिमांशु भी था। उसे भी तैरना नहीं आता था। वे यमुना नदी में नहाने के बाद वापस आने लगे तो अस्थाई पुल से मोहित का पैर स्लिप हो गया और वह पानी में जा गिरा। उसे बचाने के लिए रोहित आगे गया तो वह भी पानी में गिर गया। इसके बाद हिमांशु भी बाल-बाल बचा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed