फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए लेडी प्रिंसीपल का कातिल छात्र जेल में क्या कह रहा, कुछ ऐसे कट रही रातें

Sat, 27 Jan 2018 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Sat, 27 Jan 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
 yamunanagar school lady principal murderer shivansh nights in jail
Yamunanagar Murder
प्रिंसीपल को चार गोलियां मारकर मौत के घाट उतारने वाला कातिल छात्र जेल में क्या कह रहा है और उसकी रातें कैसे कट रहीं, जानकर हैरान रह जाएंगे।
 yamunanagar school lady principal murderer shivansh nights in jail
Yamunanagar Murder
मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। स्वामी विवेकानंद स्कूल में 12वीं के स्टूडेंट शिवांश गुंबर ने महिला प्रिंसिपल रितु छाबड़ा को गोली मार दी। जख्मी प्रिंसिपल की करीब 2 घंटे बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी स्टूडेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया। अब शिवांश के खिलाफ हत्या व उसके पिता रणजीत उर्फ संजीव (46) के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
 yamunanagar school lady principal murderer shivansh nights in jail
Yamunanagar Murder
वहीं जेल में दोनों बाप और बेटे को एक ही बैरक में रखा गया है। रिमांड पूरा होने के बाद मंगवार को शिवांश को ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजा गया। जेल पहुंचते ही बैरक में पिता को देखकर वह रोने लगा। जैसे-तैसे पिता ने उसे नॉर्मल किया और बातचीत की। दूसरे कैदियों से दोनों नहीं मिले और न ही कोई बात की। शिवांश पिता से पूछता रहा कि वह जेल से बाहर कब आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 yamunanagar school lady principal murderer shivansh nights in jail
Yamunanagar Murder
सूत्रों के मुताबिक, पिता ने शिवांश को सांत्वना दी और कहा कि पहले उन्हें जमानत मिल जाए, फिर वे उसकी जमानत कराने की कोशिश करेंगे। शिवांश रात में सो नहीं पाता है, उसकी रातें करवट बदलकर कट रही हैं। दोनों पिता पुत्र को वही खाना दिया गया जो दूसरे कैदियों को दिया गया। वैसे जेल में ​शिवांश का व्यवहार सामान्य है, लेकिन पिता से लगातार वह बातें करता रहा। 
विज्ञापन
 yamunanagar school lady principal murderer shivansh nights in jail
Yamunanagar Murder
थाना इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी शिवांश ने कई खुलासे किए। उसने बताया कि वह घर से पिता की रिवॉल्वर और आठ गोलियां लेकर पहले हमीदा हेड पर गया। वहां बैठकर सोचता रहा। पुलिस का दावा है कि शिवांश ने दो गोलियां हमीदा हेड के पास ही गिरा दीं और छह गोलियां रिवाल्वर में लोड कर लीं। इसके बाद उसने स्कूल में जाकर वारदात को अंजाम दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed