फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिसालः पहलवान बजरंग पूनिया का एक रुपये से होगा रिश्ता, शादी भी बिना दहेज के

Sun, 24 Nov 2019 08:58 AM IST
ajay kumar अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 24 Nov 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Bajrang Punia's engagement today in Sonipat of Haryana
बजरंग पुनिया, संगीता फोगाट।

भारतीय स्टार पहलवान बजरंग पूनिया की रविवार यानि आज 'दंगल' के रीयल हीरो महावीर फोगाट की छोटी बेटी संगीता फोगाट के साथ सगाई होगी। सगाई समारोह काफी सामान्य तरीके से सोनीपत में बजरंग पूनिया के घर होगा, लेकिन इसमें सगाई से लेकर शादी तक सबसे अहम यह होगा कि बजरंग पूनिया का रिश्ता एक रुपये से होगा और शादी भी बिना दहेज के होगी। 

Wrestler Bajrang Punia's engagement today in Sonipat of Haryana

बजरंग पूनिया व संगीता फोगाट के साथ ही दोनों के परिवार वालों ने मिलकर फैसला किया है कि वह सगाई से लेकर शादी तक समाज को ऐसा संदेश देंगे, जिससे समाज में कुछ बदलाव आ सके। वहीं बजरंग के पिता बलवान सिंह साफ कर चुके हैं कि ओलंपिक से पहले किसी भी हालत में शादी नहीं होगी, क्योंकि वह बजरंग से देश के लिए मेडल चाहते हैं।

Wrestler Bajrang Punia's engagement today in Sonipat of Haryana
फोगाट फैमिली। - फोटो : अमर उजाला

पहलवान बजरंग पूनिया व संगीता फोगाट में काफी समय से दोस्ती है। जिसको देखते हुए ही दोनों के परिवार के लोगों ने शादी करने का फैसला लिया। इस सगाई समारोह को काफी सामान्य रखा गया है जो सोनीपत के मॉडल टाउन में बजरंग पूनिया के घर होगी। सगाई समारोह में जहां बजरंग के परिवार के लोग रहेंगे, वहीं रिश्ता लेकर संगीता फोगाट के पिता महावीर फोगाट, चाचा, भाई व एक या दो रिश्तेदार आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wrestler Bajrang Punia's engagement today in Sonipat of Haryana
बजरंग पूनिया (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

बजरंग की सगाई का कार्यक्रम काफी सीमित रखा गया है और इसे जल्द ही निपटाया जाएगा। रिश्ता लेकर आने वाले संगीता के परिवार के लोगों को खाना भी घर का सामान्य खिलाया जाएगा। बजरंग पूनिया सगाई के समय सामान्य पैंट व शर्ट में दिखाई देंगे। इस तरह परिवार ने अलग से कुछ नहीं किया है, क्योंकि खुद बजरंग पूनिया अभी कोई बड़ा समारोह नहीं चाहते हैं तो परिवार के लोग भी बजरंग के साथ हैं।

विज्ञापन
Wrestler Bajrang Punia's engagement today in Sonipat of Haryana
बजरंग पूनिया (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

बबीता फोगाट की शादी की तैयारी में लगा परिवार
संगीता की बड़ी बहन व 'दंगल गर्ल' बबीता फोगाट की एक दिसंबर को शादी होनी है। इसलिए संगीता का पूरा परिवार बबीता की शादी की तैयारियों में लगा हुआ है। बजरंग पूनिया के भाई हरेंद्र ने बताया कि संगीता के परिवार वालों के पास भी घर में एक सप्ताह बाद शादी होने के कारण समय नहीं है, लेकिन यह सगाई का कार्यक्रम अचानक रख दिया गया। इस कारण सगाई का कार्यक्रम ज्यादा देर का नहीं होगा और रिश्ता करने की रस्म पूरी करके कार्यक्रम को जल्द ही खत्म किया जाएगा। जिससे संगीता के परिवार के लोग भी बबीता की शादी की तैयारियां कर सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed