{"_id":"5fa80bb78ebc3e9be74e4b91","slug":"wrestler-bajrang-punia-and-sangeeta-phogat-to-get-married-on-nov-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहलवान बजरंग पूनिया के टूटे अरमान, बैंडबाजा-बरात बिना होगी शादी, वजह भी जान लीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान बजरंग पूनिया के टूटे अरमान, बैंडबाजा-बरात बिना होगी शादी, वजह भी जान लीजिए
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 09 Nov 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बजरंग पुनिया और संगीता फौगाट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना ने पहलवान बजरंग पूनिया के धूमधाम से शादी करने के अरमानों को तोड़ दिया है। बजरंग की शादी में अब बैंडबाजा, बरात कुछ नहीं होगा। बजरंग पूनिया व संगीता फौगाट की शादी काफी सामान्य तरीके से होगी और दुल्हन लेने के लिए बजरंग के साथ परिवार के करीब 20 लोग जाएंगे।
2 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
यहां तक कि बजरंग पूनिया की पहले सगाई भी नहीं होगी और शादी के दिन 25 नवंबर को संगीता के घर सगाई की सभी रस्में की जाएंगी। इस तरह की स्थिति होने पर बजरंग के पिता बलवान सिंह काफी उदास हैं और वह कहते हैं कि कोरोना ने मेरे और बेटे दोनों के अरमान तोड़ दिए। क्योंकि वे बजरंग की शादी का सोनीपत व गांव खुड्डन दोनों जगहों पर बड़ा कार्यक्रम करना चाहते थे।
3 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
पहलवान बजरंग पूनिया व संगीता फौगाट की शादी पिछले साल तय हुई थी और दोनों के परिवार वालों ने ओलंपिक के बाद शादी करने का फैसला लिया था। बजरंग के पिता बलवान सिंह ने उसी समय कह दिया था कि वह बेटे की शादी धूमधाम से करेंगे और गांव खुड्डन व सोनीपत दोनों जगहों पर बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, लेकिन कोरोना ने बजरंग के साथ ही उनके अरमानों को तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बजरंग पूनिया (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
ओलंपिक 2021 में होने के कारण बजरंग व संगीता की शादी अचानक ही 25 नवंबर को करने का फैसला लिया गया और अब यह शादी भी काफी सामान्य तरीके से होगी। बलवान सिंह ने बताया कि बजरंग की शादी में बैंडबाजा नहीं होगा तो परिवार के करीब 20 लोग संगीता के घर बलाली गांव में जाएंगे। जहां शादी की सभी रस्में कर दुल्हन को लाएंगे। जब कोरोना संक्रमण खत्म हो जाएगा और उसके बाद खुशी का कोई मौका आएगा तो तब बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
संगीता पोगाट (फाइल फोटो)
- फोटो : social Media
सगाई भी पहले नहीं होगी, शादी के दिन होंगी रस्में
शादी से पहले ज्यादातर रस्में होती हैं और यह अधिकतर एक दिन पहले होती हैं तो कुछ लोग उससे भी पहले कर लेते हैं। बजरंग के पिता बलवान सिंह ने बताया कि सगाई भी पहले नहीं होगी, बल्कि शादी के दिन ही संगीता के घर पहले सगाई की रस्म कराई जाएगी। उसके बाद शादी की सभी रस्में होंगी। इस तरह से कोरोना को देखते हुए शादी की रस्मों के लिए भी समय सीमित कर दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।