{"_id":"5fa6c2928ebc3e1a2257236c","slug":"haryana-news-in-hindi-ram-rahim-singh-secretly-gets-one-day-parole","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम रहीम की पैरोल पर बड़ा खुलासा, न 'बाबा' को पता, न गृह मंत्री को, जेल मंत्री ने कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम की पैरोल पर बड़ा खुलासा, न 'बाबा' को पता, न गृह मंत्री को, जेल मंत्री ने कही बड़ी बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 07 Nov 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
गृह मंत्री अनिल विज, राम रहीम, जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा सरकार ने साध्वियों के यौन शोषण के मामले में रोहतक के सुनारिया जेल में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे बाबा राम रहीम को एक दिन का पैरोल दिया है। पैरोल और बाबा को जेल से बाहर निकाले जाने की जानकारी हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को भी नहीं लगी। यह बात अलग है कि बाबा की सुरक्षा के लिए जो पुलिस भेजी गई थी, वह गृह मंत्री के अधीन आती है। वहीं जेल मंत्री कहना है कि राम रहीम को जेल नियमों के अनुसार ही पैरोल दी गई है। पढ़िए पूरी इनसाइड स्टोरी...
2 of 7
राम रहीम सिंह (फाइल फोटो)
बाबा ने यह पैरोल बाबा को अपनी बीमार मां को देखने के लिए मांगा था। इससे पहले भी जेल से बाहर आने के लिए बाबा ने कई बार आवेदन किया था लेकिन सरकार ने पैरोल देने से इनकार कर दिया। इस बार बाबा को गुपचुप तरीके से पैरेाल देकर उसकी बीमार मां से मिलवाया गया था। सूत्रों के मुताबिक 24 अक्तूबर को यह मुलाकात करवाई गई है।
3 of 7
गृह मंत्री अनिल विज।
- फोटो : फाइल फोटो
रोहतक पुलिस को भी इसकी जानकारी तब मिली जब उनके पास चंडीगढ़ से फोन गया कि ऐसे-ऐसे तत्काल कार्रवाई करनी है। बाबा की सुरक्षा के लिए पुलिस की तीन टुकड़ियां भेजी गई थीं, जिनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए थे। जिस अधिकारी की अगुवाई में यह टुकड़ियां भेजी गई थीं सिर्फ उक्त अधिकारी के पास ही एक फोन था। जिसके माध्यम से सरकार के पास सारी सूचना पहुंच रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
राम रहीम
- फोटो : फाइल फोटो
सुबह करीब सात बजे बाबा को जेल से निकाला गया और करीब चार बजे बाबा की यह वापसी हो गई। इस दौरान सुरक्षा के खास प्रबंध किए गए थे। बाबा राम रहीम को भी तय समय पर यह जानकारी दी गई थी कि उसे बाहर निकाला जा रहा है। जब वह अचानक अपनी मां से मिलने के लिए पहुंचा तो वहां भी करीब दो घंटे ही वह अपनी मां से मिल सका।
विज्ञापन
5 of 7
गुरमीत राम रहीम
- फोटो : फाइल फोटो
बाबा के पैरोल की जानकारी बाबा को नहीं
राजनैतिक गलियारों में बाबा के नाम से मशहूर अनिल विज को भी बाबा की पैरोल की जानकारी नहीं थी। जबकि गृह मंत्री होने के नाते विज को यह जानकारी भी नहीं दी गई कि पुलिस सुरक्षा में राम रहीम को गुरुग्राम ले जाया जा रहा है। अनिल विज को भी यह जानकारी आज ही मिली कि रोहतक पुलिस की सुरक्षा में बाबा को उसकी बीमार मां से मिलवाने ले जाया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।