इंटरनेशनल लेवल पर शतरंज खेलता था और आज क्रिकेट की दुनिया का 'धुरंधर' है। कभी खेत में प्रैक्टिस किया करता था, आज वर्ल्ड कप खेलने जा रहा है। जानिए कौन है और उनके बारे में सब कुछ।
2 of 8
युजवेंद्र चहल
- फोटो : फाइल फोटो
हम बात कर रहे हैं, वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीम इंडिया में चुने गए बॉलर युजवेंद्र चहल की, जो हरियाणा के जींद से ताल्लुक रखते हैं। युजवेंद्र चहल का करियर चेस बोर्ड से शुरू हुआ था। चेस में चहल एशियन और वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनका नाम फिडे (FIDE) की ऑफिशल साइट पर भी है और उन्हें साइट पर रेटिंग भी जबरदस्त मिली थी।
3 of 8
यजुवेंद्र चहल
- फोटो : फाइल फोटो
चेस में महारथ होने के चलते युजवेंद्र चहल मानसिक रूप से काफी मजबूत हैं और विरोधी की चाल को समय से पहले ही बखूबी समझ जाते हैं। चहल खुद इस बात को मान चुके हैं कि चेस के कारण उन्हें विरोधी खिलाड़ी के खिलाफ रणनीति बनाने और उसे वापस पवेलियन पहुंचाने में बहुत मदद मिलती है। वे बल्लेबाज से एक कदम आगे बने रहने की कोशिश करते हैं।
4 of 8
युजवेंद्र चहल
- फोटो : फाइल फोटो
युजवेंद्र चहल का चयन वर्ल्ड कप टीम में होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। पिछले तीन साल से युजवेंद चहल गजब की फॉर्म में हैं और इस वजह से ही वे इंडिया टीम का अहम हिस्सा बने हैं। युजवेंद्र के पिता केके चहल ने बताया कि बेटे का चयन विश्व कप के लिए हो गया, इससे बड़ी खुशी और क्या होगी। उसने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है।
5 of 8
युजवेंद्र चहल
- फोटो : फाइल फोटो
युजवेंद्र चहल 28 साल के हैं। उनके पिता के के चहल वकील हैं और मां सुनीता देवी गृहिणी हैं। युजवेंद्र की दो बड़ी बहनें हैं, जो ऑस्ट्रेलिया में बस गई हैं। युजवेंद्र ने डीएवी पब्लिक स्कूल जींद में प्राथमिक स्कूली शिक्षा प्राप्त की है। युजवेंद्र क्रिकेट से पहले शतरंज के खिलाड़ी थे। उन्होंने अंडर-12 की नेशनल चैंपियनशिप जीती है। वह अंडर-16 नेशनल चेस चैंपियनशिप का भी हिस्सा भी रह चुके हैं।