{"_id":"5c7e5998bdec22147760e36d","slug":"women-s-day-2019-miss-world-manushi-chhillar-success-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Women's Day: डॉक्टर बनने का सपना था, पर खूबसूरत ख्यालों ने बना दिया मिस वर्ल्ड...गजब का जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Women's Day: डॉक्टर बनने का सपना था, पर खूबसूरत ख्यालों ने बना दिया मिस वर्ल्ड...गजब का जज्बा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 06 Mar 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वूमेन्स डे पर सुनिए, देश की उस बेटी की कहानी, जिसके जज्बे को सारी दुनिया ने सराहा। वह डॉक्टर बनना चाहती है, लेकिन एक खूबसूरत ख्याल ने उन्हें मिस वर्ल्ड का खिताब दिला दिया। पढ़ें इनके संघर्ष की कहानी।
2 of 5
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
17 साल बाद किसी भारतीय लड़की ने दुनिया भर की 108 सुंदरियों को पछाड़कर खिताब अपने नाम किया। चीन के सान्या शहर में मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। प्रतियोगिता में फर्स्ट रनरअप मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल रहीं, जबकि सेकेंड रनर अप के खिताब पर मिस मैसिको एंड्रिया मेजा ने कब्जा जमाया। इन दोनों के साथ मानुषी का करीबी मुकाबला था, लेकिन अंत में ताज मानुषी के सिर आया।
3 of 5
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
14 मई 1997 को जन्मी हरियाणा की छोरी मानुषी छिल्लर ने जून 2017 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। मानुषी 1966 में पहली बार मिस वर्ल्ड बनी रीता फारिया को अपना आदर्श मानती हैं। रीता फारिया के बाद साल 1994 में ऐश्वर्या राय, 1997 में डायना हेडन, 1999 में युक्ता मुखी और साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब अपने नाम किया। अब 17 साल बाद मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड 2017 बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
मानुषी छिल्लर रोहतक की कमल कॉलोनी वासी डॉ. मित्रवसु चिल्लर की बेटी हैं। उनकी मां नीलम दिल्ली के इबहास में डिपार्टमेंट ऑफ न्यूरोकैमिस्ट्री की हेड हैं। डॉक्टर दंपति की बेटी मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वीमेन से पढ़ाई की है। मानुषी को नृत्य, गायन, कविता लिखने और चित्रकारी का शौक है।
विज्ञापन
5 of 5
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
मानुषी जहां चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई कर रही हैं, वहीं उनकी बहन वकालत में अध्ययनरत हैं और उनका छोटा भाई अभी स्कूल में है। मानुषी शुरु से ही पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहीं हैं। डॉक्टरी की पढ़ाई करने के बाद भी मानुषि अपनी खूबसूरती के दम पर एक सुपरमॉडल बन गईं। मानुषी मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।