जाट आंदोलन में इस बार महिलाएं काफी सक्रिय है। धरने की जगह पर महिलाएं खुद ट्रैक्टर चलाकर पहुंच रहीं है। तस्वीरें
2 of 9
जाट आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
हुडा सेक्टर-8 में जाट आरक्षण संघर्ष समिति का धरना 8वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे लोग प्रशासन से माइक लगाने की अनुमति मांगते नजर आए। धरने में महिलाएं भी स्वयं ट्रैक्टर चलाकर आती नजर आईं। आंदोलनकारियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर प्रशासन ने भी सीआरपीएफ की कंपनी तैनात की है।
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले सेक्टर-8 में आयोजित धरने में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। धरने में 50 यूनिट रक्तदान किया गया। धरनास्थल पर इनेलो विधायक राजदीप फौगाट और लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे राव बहादुर सिंह भी पहुंचे। परमिशन का इंतजार कर रहे समिति के पदाधिकारियों ने आठवें दिन स्वयं ही माइक लगा लिया।
4 of 9
जाट आरक्षण आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक के पहुंचने की संभावना के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट नजर आया। मलिक के दौरे को लेकर आरक्षण संघर्ष समिति जहां कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगा चुकी है वहीं पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था का खाका भी खींच चुकी है। धरने की शुरुआत रक्तदान शिविर से हुई। इसके बाद खीर का भंडारा गांव खातीवास के ग्रामीणों की तरफ से आयोजित किया गया। दोपहर करीब 12 बजे इनेलो विधायक राजदीप फौगाट धरने पर पहुंचे।
5 of 9
Jat reservation
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि शनिवार को ही उनके पास पार्टी के तरफ से निर्देश आए। वे शनिवार को ही सोनीपत, जसिया और जींद धरनास्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि इस बार भले ही प्रदर्शन का शुरुआती केंद्र जसिया हो लेकिन आंदोलन पूरा होने पर सहभागिता निभाने में दादरी का नाम सबसे ऊपर होगा। उन्होंने 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी। राव बहादुर सिंह ने आंदोलन को 21 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। रविवार को धरनास्थल पर अन्य दिनों के मुकाबले तादाद में कुछ बढ़ोतरी देखी गई। वहीं, पुलिस का खुफिया तंत्र व सुरक्षा बल भी पूर्णतया अलर्ट रहा।