{"_id":"589808364f1c1b3b42e7ff6f","slug":"women-arriving-with-tractor-on-the-dharna-site-jat-reservation-protest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन: ट्रैक्टर चलाकर धरनास्थल पर पहुंच रहीं महिलाएं, सरकार को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन: ट्रैक्टर चलाकर धरनास्थल पर पहुंच रहीं महिलाएं, सरकार को चेताया
Tue, 07 Feb 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
Updated Tue, 07 Feb 2017 09:28 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जाट आंदोलन में इस बार महिलाएं काफी सक्रिय है। धरने की जगह पर महिलाएं खुद ट्रैक्टर चलाकर पहुंच रहीं है। तस्वीरें
2 of 9
जाट आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
हुडा सेक्टर-8 में जाट आरक्षण संघर्ष समिति का धरना 8वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे लोग प्रशासन से माइक लगाने की अनुमति मांगते नजर आए। धरने में महिलाएं भी स्वयं ट्रैक्टर चलाकर आती नजर आईं। आंदोलनकारियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर प्रशासन ने भी सीआरपीएफ की कंपनी तैनात की है।
3 of 9
जाट आरक्षण आंदोलन
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले सेक्टर-8 में आयोजित धरने में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। धरने में 50 यूनिट रक्तदान किया गया। धरनास्थल पर इनेलो विधायक राजदीप फौगाट और लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे राव बहादुर सिंह भी पहुंचे। परमिशन का इंतजार कर रहे समिति के पदाधिकारियों ने आठवें दिन स्वयं ही माइक लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
जाट आरक्षण आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक के पहुंचने की संभावना के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट नजर आया। मलिक के दौरे को लेकर आरक्षण संघर्ष समिति जहां कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगा चुकी है वहीं पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था का खाका भी खींच चुकी है। धरने की शुरुआत रक्तदान शिविर से हुई। इसके बाद खीर का भंडारा गांव खातीवास के ग्रामीणों की तरफ से आयोजित किया गया। दोपहर करीब 12 बजे इनेलो विधायक राजदीप फौगाट धरने पर पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 9
Jat reservation
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि शनिवार को ही उनके पास पार्टी के तरफ से निर्देश आए। वे शनिवार को ही सोनीपत, जसिया और जींद धरनास्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि इस बार भले ही प्रदर्शन का शुरुआती केंद्र जसिया हो लेकिन आंदोलन पूरा होने पर सहभागिता निभाने में दादरी का नाम सबसे ऊपर होगा। उन्होंने 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी। राव बहादुर सिंह ने आंदोलन को 21 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। रविवार को धरनास्थल पर अन्य दिनों के मुकाबले तादाद में कुछ बढ़ोतरी देखी गई। वहीं, पुलिस का खुफिया तंत्र व सुरक्षा बल भी पूर्णतया अलर्ट रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।