{"_id":"5ab9f4514f1c1b91778b7b55","slug":"wife-murder-and-man-commits-suicide-in-amritsar-hotel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज के कुछ दिन बात पता चली पत्नी की वो सच्चाई, जान ले ली और जान दे दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव मैरिज के कुछ दिन बात पता चली पत्नी की वो सच्चाई, जान ले ली और जान दे दी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
पत्नी का कत्ल करके लगा लिया फंदा
लव मैरिज करने के कुछ दिन बाद पता चली ऐसी सच्चाई कि वो बर्दाश्त नहीं हुई और उसने पत्नी की जान ले ली, खुद भी फंदे पर झूल गया। मामला पंजाब के अमृतसर का है। पत्नी के लगातार झूठ से परेशान होकर प्रसून शर्मा ने शनिवार को साहिबा होटल के कमरे में पहले पत्नी सुषमा की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस के मुताबिक, ये था पूरा मामला
suicide
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर के खतौली क्षेत्र निवासी प्रसून शर्मा के पिता गजेंद्र शर्मा ने बताया कि उनका बेटा (प्रसून) पिछले कुछ वर्षों से दिल्ली और नोएडा इलाके में नौकरी कर रहा था। नई दिल्ली स्थित पहाड़ गंज इलाके में रहने वाली सुषमा देवी की मुलाकात उनके बेटे से हुई थी।
30 नवंबर को प्रसून और सुषमा ने दिल्ली की अदालत में प्रेम विवाह कर लिया था। कुछ दिन बीते तो प्रसून को पता चला की सुषमा पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। जब उसने सुषमा को इस बारे में पूछा तो दोनों में झगड़े शुरू हो गए। गजेंद्र शर्मा ने बताया कि सुषमा ने बिना तलाक लिए उनके बेटे के साथ शादी रचाई।
इसके बावजूद बेटा अपनी शादी को किसी भी कीमत पर टूटने नहीं देना चाहता था। शुक्रवार को दोनों हनीमून के लिए दिल्ली से निकले थे। उन्होंने अमृतसर और वैष्णो देवी के बाद नोएडा लौट जाना था। पहले उन्होंने अमृतसर पहुंचकर बस अड्डे के पास पक्की गली में स्थित साहिबा होटल में कमरा लिया था।
होटल प्रबंधन को उन्होंने बताया था कि वह शनिवार रात तक कमरा छोड़ देंगे और श्री वैष्णो देवी रवाना हो जाएंगे। लेकिन जब शनिवार रात कमरा नहीं खुला तो होटल के मुलाजिमों ने कमरा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कमरा नहीं खुला। जब कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा गया तो अंदर सुषमा की लाश पड़ी थी और प्रसून पंखे से लटका था। सुषमा की हत्या गला दबाकर की गई थी।